- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: घर में फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बीच बहस, वीकेंड पर होगा बड़ा ड्रामा!

टीवी COLORS TV ओटीटी
bigg boss 19 farhana bhatt and kunika sadanand clash weekend drama ahead

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19‘ में इस बार टेंशन और ड्रामा का लेवल काफी हाई है। सलमान खान के इस पॉपुलर शो में प्रतिभागियों के बीच आए दिन लड़ाई-झगड़े और कहासुनी देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है, प्रतियोगियों के बीच की ये खटपट दर्शकों को और भी रोमांचित कर रही है।

फरहाना और कुनिका की जोरदार बहस:

लेटेस्ट एपिसोड में ‘Bigg Boss 19’ के घर में जोरदार हंगामा देखने को मिला है। जिसमें फरहाना भट्ट और कुनिका सदानंद के बीच एक तगड़ी बहस होती है। कुनिका सभी घरवालों के सामने फरहाना को स्वार्थी कहती हैं। इसके बाद फरहाना गुस्से में आकर कुनिका को कड़ी चेतावनी देती हैं। वह कहती हैं, “आप सीधा मुझसे बात करिए, ये सब अपनी फिल्मों में रखिए। मेरे सामने बकवास नहीं चलेगी। मैं आपके लेवल पर आई, तो वीकेंड पर आपका पूरा खानदान आएगा, याद रखना कुनिका।”
सेल्फिस कहे जाने पर फरहाना का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो कुनिका पर भड़की तो कुनिका कहां चुप बैठने वाली थी उन्होंने फरहाना को कहा मेरे सामने चपड़-चपड़ मत करो। दोनों की ये तीखी बहस चलती रही इस बीच फरहाना ने कहा डर्टी गेम खेलती है कुनिका। ये सब मेरे सामने नहीं चलेगा। एज का लिहाज है मुझे आप से तुम बोलने पर मजबूर मत करो कुनिका। कुनिका-फरहाना की इस बहस से घर में इतना हंगामा बरपा कि सभी घरवाले कहीं ना कहीं इसमें शामिल होते नजर आए।

वीकेंड हो सकता है और भी धमाकेदार

यह बयान साफ-साफ दर्शाता है कि फरहाना अब कुनिका के खिलाफ आक्रामक हो चुकी हैं, और वीकेंड के दौरान शो में होने वाली एक बड़ी लड़ाई को लेकर फैन्स में उत्सुकता बढ़ गई है। सलमान खान के सामने क्या होगा, यह देखने के लिए सभी दर्शक बेताब हैं।

‘Bigg Boss 19’ में इस तरह के पल दर्शकों को और भी मजेदार ड्रामा की उम्मीद दिलाते हैं।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कुनिका और फरहाना के बीच की इस तकरार का शो पर क्या असर पड़ेगा। क्या सलमान खान के सामने दोनों की लड़ाई और बढ़ेगी? या फिर घरवालों के बीच से और भी नई चुनौतियां सामने आएंगी? इन सवालों के जवाब अगले वीकएंड एपिसोड में मिल सकते हैं।

अगर आप भी ‘Bigg Boss 19’ के इस तगड़े ड्रामा को मिस नहीं करना चाहते, तो बने रहिए इस शो के साथ और देखिए कि कैसे फरहाना और कुनिका की लड़ाई आगे बढ़ती है।

Keywords:Bigg Boss19, Farrana Vs Kunika, Bigg Boss Drama, Salman Khan

What do you think?

- Advertisement -