- Advertisement -
- Advertisement -

अनुपमा अपडेट: मोटी बा ने राही को कहा गद्दार, प्रेम से प्यार की भीख मांगती रही राही

टीवी सीरियल अपडेट
anupamaa update moti baa called rahi a traitor rahi kept begging prem for love

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा के आने वाले ट्रैक में जबरदस्त ड्रामा और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलने वाले हैं। कैफे में हुई एक घटना के बाद प्रेम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा, जिससे कई रिश्तों में दरार आती नजर आएगी।

आने वाले एपिसोड्स में प्रेम, कैफे में अनुपमा को देखकर बुरी तरह भड़क जाएगा। गुस्से में वह बड़ा हंगामा खड़ा कर देगा और इतना ही नहीं, प्रेम अनुपमा और मोती बा दोनों की बेइज्जती भी कर देगा। प्रेम का यह व्यवहार वहां मौजूद सभी लोगों को हैरान कर देगा।

राही ने मांगा प्रेम का प्यार

वहीं दूसरी तरफ, राही अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश करती नजर आएगी। वह प्रेम से अपने प्यार को एक और मौका देने की गुहार लगाएगी और उससे रिश्ता न तोड़ने की विनती करेगी। लेकिन हालात उसके खिलाफ होते नजर आएंगे।

मोटी बा भी राही पर भड़क जाएंगी और उसे गद्दार त

ह देंगी। वहीं, राही को सहारा देने के बजाय श्रुति उसे ही खरी-खोटी सुनाती नजर आएगी, जिससे राही और भी टूट जाएगी।

दूसरी ओर, अंश राही को समझाएगा कि उसे प्रेम को छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए। अब देखने वाली बात होगी कि क्या राही अपने प्यार के लिए लड़ती रहेगी या फिर वह प्रेम को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर लेगी।

आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को इमोशन्स, टकराव और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

What do you think?

- Advertisement -