- Advertisement -
- Advertisement -

Navratri 2025: खेसारी लाल का नया भोजपुरी देवी गीत, नवरात्रि से पहले वायरल ‘चलो बुलावा आया है’

ट्रेंडिंग
WhatsApp Image 2025 09 05 at 11.18.50 PM

22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस मौके पर पूरे देश में जगह-जगह माता के पंडाल सजने लगते हैं और हर जगह भक्तिमय माहौल देखने को मिलता है। इस दौरान देवी मां के भजनों और गीतों की गूंज हर तरफ सुनाई देती है। सिंगर्स भी बड़ी संख्या में लाइव परफॉर्मेंस के जरिए भक्ति रस से समां बांध देते हैं।

‘चलो बुलावा आया है

नवरात्रि जैसे त्योहारों पर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री भी पीछे नहीं रहती। हर साल कई भक्ति गीत रिलीज किए जाते हैं। खासतौर पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के देवी गीतों की जबरदस्त लोकप्रियता है। उनके गाने यूट्यूब पर मिलियंस में देखे जाते हैं और भक्तों के दिलों को छू जाते हैं।

7 मिलियन से ज्यादा व्यूज

ऐसा ही एक गाना है “चलो बुलावा आया है”, जो नवरात्रि से पहले एक बार फिर चर्चा में है। यह गाना यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था और इसे अब तक 7 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस भजन को 22 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था।

इस गाने को खेसारी लाल यादव ने सिंगर प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। इसे रौनक और पवन पाल ने डायरेक्ट किया है। वहीं वीडियो में वे एक्ट्रेस शिवानी यादव के साथ नजर आ रहे हैं। गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और संगीत कृष्णा बेदर्दी ने तैयार किया है।

नवरात्रि से पहले भक्तों के बीच यह गाना खूब पसंद किया जा रहा है और बार-बार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

Keywords: Kesharilal Yadav New Song, Bhojpuri Superstar New Song, Bhojpuri Devi Song, Bojpuri IndustryNew Song, Chalo Bulava Aya Hai, Bhojpuri Singer Viral Song

What do you think?

- Advertisement -