- Advertisement -
- Advertisement -

भारत का ये अनोखा रेलवे स्टेशन जिसका न है कोई नाम और ना ही पहचान, संडे को रहता है बंद

ट्रेंडिंग
india unique railway station no name no identity closed on sunday

Photo Credit - Grok ( X )

इंडियन रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क्स में से एक है, जहां हर स्टेशन की अपनी पहचान और इतिहास होता है। लेकिन क्या आपको पता भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जिसका कोई नाम नहीं है यहां तक की उसकी कोई पहचान भी नहीं है लेकिन फिर भी इस स्टेशन से रोजाना ट्रेनें गुजरती है हजारों यात्री इससे यात्रा भी करते है। यह बेनाम स्टेशन पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है और 2008 से चल रहा है। यहां से रोजाना कई पैसेंजर ट्रेनें और मालगाड़ियां गुजरती हैं। यात्री यहां टिकट लेकर सफर भी करते हैं, लेकिन स्टेशन के बोर्ड पर एक अक्षर भी नहीं लिखा है। यह अनोखा स्टेशन अपनी खासियत के कारण चर्चा में है। स्टेशन का नाम न होना और इसके बावजूद रोजाना हजारों लोगों का उपयोग इसे भारतीय रेलवे का एक अलग और रोचक हिस्सा बनाता है।

जब नाम पर छिड़ा विवाद और मिट गया बोर्ड

इस स्टेशन की कहानी जितनी रहस्यमयी है, उतनी ही दिलचस्प भी है। शुरू में रेलवे ने इसे “रैनागर स्टेशन” नाम दिया था, लेकिन पास के दो गांवों के लोग इसे लेकर असहमत थे। दोनों गांव चाहते थे कि स्टेशन का नाम उनके गांव के नाम पर रखा जाए। विवाद इतना बढ़ा कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया। न्यायालय के निर्णय तक रेलवे ने अस्थायी रूप से स्टेशन का नाम बोर्ड से हटा दिया। तब से आज तक यह पीला खाली साइनबोर्ड बना हुआ है, बिना किसी नाम के। अब यही बोर्ड स्टेशन की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है। यात्री कहते हैं कि वे अब “बेनाम स्टेशन” को इस पीले बोर्ड से ही पहचान लेते हैं और इसके बिना सफर की कल्पना मुश्किल है।

यह बेनाम स्टेशन बन चूका है यात्रियों की लाइफलाइन

नाम न होने के बावजूद यह स्टेशन स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। यहां मुख्य रूप से बांकुड़ा-मासाग्राम पैसेंजर ट्रेन रुकती है, जबकि अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें बिना रुके गुजर जाती हैं। स्टेशन पर टिकट काउंटर भी है, और दिलचस्प बात यह है कि टिकट पर अभी भी “रैनागर” नाम छपा रहता है। स्थानीय यात्रियों के लिए यह स्टेशन उनके गांवों और शहरों के बीच महत्वपूर्ण कनेक्शन है। लोग कहते हैं कि भले ही स्टेशन का कोई नाम नहीं है, इसकी उपयोगिता और सुविधाओं ने इसे “बेनाम” होने के बावजूद लोकप्रिय और पहचाने जाने वाला बना दिया है।

रविवार को बंद रहता है यह स्टेशन

इस स्टेशन की एक और खासियत यह है कि यह रविवार को बंद रहता है। उस दिन स्टेशन मास्टर बर्धमान शहर जाकर पूरे हफ्ते के टिकट और खातों का हिसाब जमा करते हैं, इसलिए किसी भी सेवा का संचालन नहीं होता। बाकी दिनों में यह स्टेशन यात्रियों के लिए एक सामान्य लेकिन जरूरी पड़ाव बना रहता है। यह छोटी-सी जगह न केवल भारतीय रेलवे की विविधता दिखाती है, बल्कि यह भी बताती है कि पहचान केवल नाम से नहीं, बल्कि उपयोगिता और जुड़ाव से बनती है। हजारों नाम वाले स्टेशनों के बीच यह “बेनाम स्टेशन” अपनी अनोखी और यादगार कहानी के लिए अलग पहचान रखता है।

Keywords: Indian Railways, Unnamed Railway Station, India’S Unique Railway Story, Bengal Railway Mystery

What do you think?

- Advertisement -