- Advertisement -
- Advertisement -

T20 World Cup 2026: विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने रिटायरमेंट का बनाया मन, भारत के खिलाफ होगी आखिरी सीरीज

स्पोर्ट्स भारत
t20 world cup 2026 australian captain alyssa healy announces retirement last series against india

Alyssa Healy retirement: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ियों में शुमार एलिसा हीली ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा और चौंकाने वाला फैसला लिया है। उन्होंने साफ कह दिया, 2026 में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप में वो नहीं खेलेंगी। इतना ही नहीं, हीली अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानि टेस्ट, वनडे और टी20 से भी रिटायर हो जाएंगी। भारत के खिलाफ फरवरी-मार्च में जो घरेलू सीरीज़ है, उसके बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगी।

हीली ने कहा, उन्होंने ये फैसला टीम के फ्यूचर और आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स के लिए लिया है। उनका मानना है कि अब वक्त है नए खिलाड़ियों को मौका देने का, ताकि टीम आगे भी मजबूत बनी रहे।

भारत के खिलाफ आखिरी बार कप्तानी

एलिसा हीली भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ और डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी। यही उनकी इंटरनेशनल करियर की आखिरी सीरीज़ होगी। उन्होंने ये भी बताया कि इसी साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के चलते वह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में नहीं उतरेंगी। हीली थोड़ी भावुक भी नजर आईं। उन्होंने कहा, अपने देश को रिप्रेजेंट करना उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है, और भारत के खिलाफ ये आखिरी सीरीज़ उनके करियर का सबसे खास हिस्सा होगी।

ऑस्ट्रेलिया के बड़े क्रिकेटर्स ने दी प्रतिक्रिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने एलिसा हीली को महिला क्रिकेट की ऑल-टाइम ग्रेट्स में से एक बताया। उनका कहना है, हीली का योगदान सिर्फ रिकॉर्ड्स तक सीमित नहीं है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई है। 2023 में मेग लैनिंग के रिटायरमेंट के बाद हीली को फुल-टाइम कप्तान बनाया गया था। बतौर कप्तान उनकी सबसे बड़ी जीत थी इंग्लैंड के खिलाफ 16-0 की एशेज वाइटवॉश। उनके लीडरशिप में ऑस्ट्रेलिया ने 2024 महिला टी20 वर्ल्ड कप और 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक भी सफर किया।

एलिसा का सुनहरा करियर

एलिसा हीली ने 2010 में सिर्फ 19 साल की उम्र में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वह महिला क्रिकेट की सबसे आक्रामक बल्लेबाजों और शानदार विकेटकीपरों में गिनी जाती हैं। हीली आठ आईसीसी वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीमों का हिस्सा रही हैं, इनमें छह टी20 और दो वनडे वर्ल्ड कप शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के लिए भी खेला था।

अपने करियर में हीली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 162 टी20, 126 वनडे और 11 टेस्ट मैच खेले। इंटरनेशनल टी20 में उनके नाम 126 डिसमिसल्स का रिकॉर्ड है और वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा पर्सनल स्कोर भी उन्होंने ही बनाया। घरेलू क्रिकेट में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए 11 सीज़न में उन्होंने 3,000 से ज्यादा रन बनाए और दो बिग बैश लीग टाइटल जिताए। वीमेंस प्रीमियर लीग में वह यूपी वॉरियर्स की कप्तान भी रह चुकी हैं। एलिसा हीली का ये विदाई फैसला महिला क्रिकेट के एक युग के खत्म होने जैसा है।

Keywords: Alyssa Healy Retirement, Australia Women Cricket, Women T20 World Cup 2026, Australia Vs India Women Series

What do you think?

- Advertisement -