IND-W vs AUS-W, T20I: स्मृति मंधाना ने इतिहास रचते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। खास बात यह है कि इस रिकॉर्ड में उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली की बराबरी की है। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ अर्धशतक लगाए थे, और आज मंधाना ने एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्धशतक लगाकर यह कारनामा किया। अब मंधाना के नाम भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ अर्धशतक हो गए हैं।
75 से 99 के बीच आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ शानदार शुरुआत करने के बाद स्मृति मंधाना 82 रन बनाकर आउट हो गईं, और इस तरह उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया। वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 75 से 99 के स्कोर के बीच आउट होने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी की बराबरी की, जो इस स्कोर रेंज में नौ बार आउट हो चुकी हैं।
स्मृति ने की कोहली की बराबरी
इस पारी के साथ स्मृति मंधाना ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली का एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बराबर किया। कोहली, जिन्होंने 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का फैसला किया है, ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट में आठ अर्धशतक बनाए थे। मंधाना ने उनकी बराबरी की है। इसके अलावा, मंधाना टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं।
एडिलेड ओवल में तीसरी सबसे बड़ी पारी
स्मृति मंधाना ने एडिलेड ओवल में महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की तीसरी सबसे बड़ी पारी खेली, जहां उन्होंने डैनी वाट और मेग लैनिंग को पीछे छोड़ा। इस सूची में पहले स्थान पर बेथ मूनी हैं, जिन्होंने 94 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि ताहिला मैक्ग्रा ने नाबाद 91 रन की पारी खेलकर दूसरे स्थान पर कब्जा किया है।
तीनों फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया में सर्वोच्च स्कोर का कारनामा
स्मृति मंधाना ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर बनाने का ऐतिहासिक कारनामा किया। आज के मैच में उन्होंने 55 गेंदों का सामना किया और 149.09 की स्ट्राइक रेट से 82 रन बनाए। इस शानदार पारी में उन्होंने आठ चौके और तीन खूबसूरत छक्के लगाए, जिससे क्रिकेट प्रेमियों को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
Keywords: Smriti Mandhana Record, IND-W Vs AUS-W T20I, Smriti Mandhana Highest Score Australia, Smriti Mandhana T20I Milestones