- Advertisement -
- Advertisement -

‘हर दिन पहले से..’, श्रेयस अय्यर ने अपने हेल्थ को लेकर दिया बड़ा अपडेट; फैंस के लिए शेयर की खास पोस्ट

स्पोर्ट्स
thumbnail 2025 10 30T111254.637

Photo credit- @ShreyasIyer15

Shreyas Iyer health update: भारतीय टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिआ के तीसरे ODI मैच में फील्डिंग करते समय उन्हें गंभीर चोट आई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट आई जिससे उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग भी हुई और वे ICU में भर्ती थे। फिलहाल वे अस्पताल में रिकवरी कर रहे है। इसी बीच श्रेयस ने अपने हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

‘हर दिन बेहतर महसूस कर रहा हूं’

श्रेयस अय्यर को चोट लगने के बाद क्रिकेट फैंस और उनके चाहने वाले काफी टेंशन में आ गए थे और उनकी जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे थे। ऐसे में श्रेयस ने अपने सोशल मीडिया द्वारा अपने चाहने वालो को अपने हेल्थ को लेकर अपडेट सांझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ (पूर्व में ट्वीटर) पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमे लिखा है कि “मैं अभी रिकवरी कर रहा हूं, और हर दिन मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं। मैं दिल से आप सभी लोगो का धन्यवाद करता हूं आपके मैसेजेस और प्राथर्ना मेरे लिए बहुत मायने रखती है।” और उन्होंने उनके लिए प्रार्थना करने वालो का आभार जताया।

insert – https://x.com/ShreyasIyer15/status/1983746429815529529

फील्डिंग करते समय लगी थी चोट

श्रेयस अय्यर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की ODI सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा थे। पहले दो मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते, जबकि तीसरा मैच भारत ने जीता। इसी तीसरे मैच में सिडनी में अय्यर को चोट लगी। उन्होंने हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का मुश्किल कैच पकड़ने की कोशिश में बाईं पसली के निचले हिस्से में चोट लगाई। शुरुआत में फिजियो की मदद से वह मैदान से बाहर गए, लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि तिल्ली में चोट के कारण आंतरिक रक्तस्राव हुआ। अब अय्यर ICU से बाहर हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Keywords: Shreyas Iyer injury, India vs Australia ODI, Indian cricket news, Shreyas Iyer recovery

What do you think?

- Advertisement -