Pakistan T20 World Cup 2026 Squad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बहिष्कार की खबरों के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में बाबर आजम को भी शामिल किया गया है, जो लंबे समय से टी20 टीम से बाहर थे। बोर्ड ने उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें जगह दी है। पाकिस्तान टीम की अगुवाई सलमान आगा करेंगे, और टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को खेलेगी। यह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में आयोजित होगा, लेकिन पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।
बाबर आजम की टीम में वापसी
बाबर आजम के स्ट्राइक रेट पर उठी आलोचनाओं के बीच उनकी टीम में वापसी हुई है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद बाबर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण उन्हें बार-बार टीम से बाहर किया गया। हालांकि, हाल ही में बाबर ने ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग में हिस्सा लिया, लेकिन उनका प्रदर्शन वहां भी औसत रहा और स्ट्राइक रेट में सुधार की कमी देखी गई। फिर भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनकी अनुभव को ध्यान में रखते हुए वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम में शामिल किया है।
हारिस रऊफ स्क्वाड से हुए बाहर
पाकिस्तान के सबसे तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, पाकिस्तान की टीम को अपनी मजबूत पेस अटैक के लिए जाना जाता है, और रऊफ के न होने के बावजूद शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और फहीम अशरफ जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो विपक्षी बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। बावजूद इसके, रऊफ की कमी टीम को महसूस हो सकती है, क्योंकि उनकी गेंदबाजी 145 किमी/घंटे से अधिक की गति से होती है, जो बल्लेबाजों को दबाव में डालने का काम करती है।
पहली बार टीम के 6 सदस्य खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम में कुल 6 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेंगे। इन खिलाड़ियों में फहीम अशरफ, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद सलमान मिर्जा, उस्मान तारीक और साहिबजादा फरहान शामिल हैं, जो इस बड़े टूर्नामेंट में नया अनुभव हासिल करेंगे। हालांकि, इन 6 खिलाड़ियों के अलावा बाकी सभी खिलाड़ी वर्ल्ड कप का अनुभव रखते हैं और उन्हें काफी अनुभव भी है।
ये है 15 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में सलमान अली आगा को कप्तान बनाया गया है। टीम में अन्य प्रमुख खिलाड़ी हैं, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नाफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।
Keywords: Pakistan T20 World Cup 2026 Squad, Babar Azam Comeback, Salman Ali Agha Captain, T20 World Cup Sri Lanka Matches