- Advertisement -
- Advertisement -

IND vs PAK: ‘हम न भारत से डरते है, न ही ICC से’, टी20 मैच से पहले मोहसिन नकवी ने असीम मुनीर के नाम की दी गीदड़भभकी

स्पोर्ट्स भारत
ind vs pak mohsin nakvi threatens with asim munirs name says we fear neither india nor icc

IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान ने आखिरकार भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने पर सहमति दे दी है, जिससे लंबे समय से चल रहा मैच के होने या न होने का संदेह खत्म हो गया। हालांकि, इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नकवी ने एक बयान में फील्ड मार्शल असीम मुनीर का नाम लिया और भारतीय दबाव को नकारते हुए कहा कि पाकिस्तान किसी की धमकी से नहीं डरता। नकवी का यह बयान एक नए विवाद को जन्म दे सकता था, लेकिन अंततः मैच के आयोजन पर सहमति बन गई।

पीसीबी प्रमुख नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गीदड़भभकी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिलिट्री लीडरशिप का हवाला देते हुए विवाद को और बढ़ाया। नकवी ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी दबाव से डरता नहीं है और फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर का नाम लेकर यह भी दावा किया कि वह कभी नहीं डरते। उनकी यह बयानबाजी विशेषज्ञों द्वारा क्रिकेट विवाद को सिविल-मिलिट्री विवाद बनाने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है।

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर बदला रुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी पहले भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच को बायकॉट करने की बात कर रहे थे। 1 फरवरी को पाक सरकार ने आधिकारिक तौर पर भारत से न खेलने का ऐलान किया था, लेकिन बाद में उनका रुख बदल गया। नकवी की आईसीसी से लंबी बातचीत के बाद, प्रधानमंत्री शरीफ ने मैच के लिए हरी झंडी दे दी।

भारत-पाकिस्तान टी20 मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होगा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें ग्रुप ए में हैं। भारत ने पहले ही यूएसए को 29 रन से हराकर अपना इरादा दिखा दिया है, वहीं पाकिस्तान ने 7 फरवरी को नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया।

Keywords: India Vs Pakistan T20 World Cup 2026, Mohanin Nakvi Statement, PCB Chairman Mohsin Nakvi, Shahbaz Sharif Approves Match

What do you think?

- Advertisement -