- Advertisement -
- Advertisement -

हॉकी एशिया कप: भारत, मलेशिया, कोरिया,जापान की जीत, कोरिया-मलेशिया का मुकाबला, कौन-कौन टीम आमने-सामने?

स्पोर्ट्स
hockey asia cup victory of india malaysia korea japan korea malaysia match which teams will face each other

बिहार के धार्मिक नगरी राजगीर में आयोजित हीरो एशिया कप हॉकी में भारत ने अपने अभियान की शुरुआत रोमांचक जीत से की है। मेजबान टीम ने चीन को 4-3 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया है।

चोट से उबरकर लौटे कप्तान हरमनप्रीत सिंह थोड़े दबाव में जरूर दिखे लेकिन निर्णायक क्षणों में उन्होंने गोल दागकर टीम की लाज बचाई। कोच क्रेग फुलटन की रणनीति का असर भी मैदान पर साफ झलका। भारतीय डिफेंस ने कई मौकों पर शानदार खेल दिखाया, लेकिन कुछ क्षणों में विपक्षी खिलाड़ियों को स्पेस भी दिया।

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें खुल कर खेल रही थी, जिसके वजह से ज्यादा गोल हुए। मैच में बराबरी पर आने के बाद चीन की टीम डिफेंसिव होकर मैन टू मैन मार्किंग करने की कोशिश की लेकिन भारतीय खिलाड़ियों के दबाव के चलते उनका डिफेंस टूट गया। मैच का निर्णायक क्षण आखिरी क्वार्टर में आया, जब हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर भारत को जीत दिलाई।

हीरो एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन आज शनिवार को राजगीर के खेल परिसर में दो महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। दर्शकों के लिए सबसे दिलचस्प मुकाबला दोपहर तीन बजे से होगा जब एशिया की दो दिग्गज टीमें कोरिया और मलेशिया आमने-सामने होंगी।

यह मुकाबला केवल तीन अंकों के लिए ही नहीं बल्कि इतिहास और प्रतिष्ठा के लिए भी खेला जा रहा है। एशिया कप 2022 के फाइनल में कोरिया ने मलेशिया को हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब मलेशियाई खिलाड़ी उस हार का बदला लेने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया अपना खिताब बचाने के लिए पूरी ताकत से उतरेगी।

दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। शुक्रवार को कोरिया ने चीनी ताइपे को 7-0 से धो डाला, वहीं मलेशिया ने बांग्लादेश को 4-1 से मात दी। विश्व रैंकिंग भी दोनों टीमों की समान स्थिति को दर्शाती है,मलेशिया 12वें और कोरिया 13वें स्थान पर है।

दोपहर एक बजे से होने वाले पहले मुकाबले में बांग्लादेश चीनी ताइपे का सामना करेगी। रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश 29वीं का पलड़ा चीनी ताइपे 38वीं पर भारी नजर आ रहा है।

Keywords:Hero Asia Cup, Hockey Tournament, Hockey Players, International Match, Defending Champion

What do you think?

- Advertisement -