- Advertisement -
- Advertisement -

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की नई रोमांटिक तस्वीरें वायरल, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग बीच समंदर में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

स्पोर्ट्स
cricketer hardik pandyas new romantic photos go viral shows sizzling chemistry with girlfriend maheika sharma in the middle of the sea

Photo Credit - Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार बल्ले या बॉल के लिए नहीं, बल्कि अपनी ग्लैमरस लव लाइफ के लिए। सोशल मीडिया पर उनकी हालिया तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है, जहां वे अपनी नई गर्लफ्रेंड, मॉडल और एक्ट्रेस माहिका शर्मा संग बीच समंदर में बेहद रोमांटिक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं।

हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेकेशन की कुछ कैंडिड तस्वीरें साझा कीं, जिन्होंने कुछ ही घंटों में इंटरनेट का माहौल गर्म कर दिया। एक तस्वीर में दोनों को समुद्र की लहरों के बीच कोज़ी होते देखा जा सकता है, जबकि दूसरी फोटो में वे कार वॉश करते हुए एक-दूसरे पर पानी उछालते हुए मस्ती में डूबे हैं। इन तस्वीरों से साफ है कि अब हार्दिक अपने रिश्ते को छिपाने के मूड में नहीं हैं। माहिका के साथ रोमांटिक मोमेंट्स के अलावा, हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य संग फोन पर मस्ती करते हुए एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है, जिसने उनके फैंस को इमोशनल कर दिया।

कौन हैं माहिका शर्मा?

माहिका शर्मा सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि बेहद टैलेंटेड भी हैं। इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वे अब तक कई म्यूजिक वीडियोज़, इंडिपेंडेंट फिल्मों और हाई-एंड ब्रांड्स जैसे तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो के लिए काम कर चुकी हैं। फैशन रनवे पर माहिका का जलवा किसी से छिपा नहीं। वे मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे डिज़ाइनर्स के शो का हिस्सा रह चुकी हैं। 2024 में उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में “मॉडल ऑफ द ईयर (न्यू एज) का खिताब भी मिला था।

उनकी प्रोफेशनल डेडिकेशन का एक किस्सा आज भी चर्चा में हैजब उन्होंने आंखों में इंफेक्शन होने के बावजूद रैंप वॉक पूरा किया, और फैशन जगत ने उनके प्रोफेशनलिज्म को सलाम किया।

हार्दिक की कहानी

हार्दिक पांड्या की ज़िंदगी में प्यार का यह नया अध्याय उनकी पुरानी कहानी के बाद आया है। इससे पहले उनकी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल नताशा स्टेनकोविक से हुई थी। दोनों ने मई 2020 में कोर्ट मैरिज की थी और बाद में फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से दोबारा शादी रचाई थी।

हालांकि, जुलाई 2024 में इस जोड़ी ने अपने अलगाव की आधिकारिक घोषणा कर सभी को हैरान कर दिया था। हार्दिक और नताशा अपने बेटे अगस्त्य की को-पेरेंटिंग कर रहे हैं।

अब जब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपनी नई लेडी लव माहिका शर्मा के साथ खुलेआम प्यार का इज़हार कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उन्हें बॉलीवुड-क्रिकेट का नया हॉट कपल बता रहे हैं।

Keywords: Hardik Pandya New Girlfriend, Hardik Pandya Viral Photo, Hardik Pandya Mahieka Sharma

What do you think?

- Advertisement -