- Advertisement -
- Advertisement -

‘इंडियन एजेंट’ विवाद से बांग्लादेश क्रिकेट में मचा बवाल, खिलाड़ियों के प्रोटेस्ट के बाद BCB ने नजमुल इस्लाम को हटाया

स्पोर्ट्स भारत
bangladesh cricket tamim iqbal indian agent controversy bcb removes najmul islam

बांग्लादेश: बांग्लादेश क्रिकेट इन दिनों जबरदस्त उथल-पुथल से गुजर रहा है। सबकी नज़रें तब गईं, जब BCB के डायरेक्टर नजमुल इस्लाम ने पुराने कप्तान तमीम इकबाल को सरेआम ‘इंडियन एजेंट’ कह डाला। वैसे ही भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तने हुए थे, ऊपर से ये बयान आग में घी जैसा था। नजमुल ने ये भी बोल दिया कि अगर बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हटता है तो बोर्ड का कुछ नहीं बिगड़ेगा, उल्टा खिलाड़ियों को ही नुकसान झेलना पड़ेगा। इस बात से प्लेयर्स को बड़ा झटका दिया। जिसके बाद फ़ौरन BCB ने नजमुल इस्लाम फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से हटा दिया।

खिलाड़ियों ने किया एक साथ विरोध

नजमुल के विवादित बयान पर खिलाड़ियों ने खुलकर विरोध किया। क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफ कह दिया, जब तक नजमुल इस्लाम को हटाया नहीं जाता, कोई भी खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरेगा। इसका असर फौरन दिखा। BPL 2026 का पहला मैच शुरू ही नहीं हो सका। दोनों टीमों के कप्तानों ने मैदान पर आने से मना कर दिया, रेफरी टॉस के लिए तैयार खड़ा था, लेकिन मैच रुका रहा। बांग्लादेश क्रिकेट के लिए ये एक शर्मनाक लम्हा था, जिसने बोर्ड की इंटरनेशनल इमेज को भी चोट पहुंचाई।

BCB ने दिखाई सख्ती

खिलाड़ियों की नाराजगी और BPL के ठप पड़ने के बाद आखिरकार बोर्ड को झुकना पड़ा। BCB ने प्रेस रिलीज जारी की, नजमुल इस्लाम को फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन पद से फौरन हटा दिया गया है। ये फैसला बोर्ड के संविधान के मुताबिक लिया गया। फिलहाल फाइनेंस कमेटी की जिम्मेदारी खुद बोर्ड अध्यक्ष निभाएंगे। बोर्ड ने ये भरोसा भी दिलाया कि खिलाड़ियों का सम्मान और हित सबसे ऊपर हैं।

भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ता तनाव

ये मामला महज़ एक बयान तक सीमित नहीं रहा। बांग्लादेश ने ICC को चिट्ठी लिख दी है कि भारत के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप मैच किसी और जगह कराए जाएं। ऐसे माहौल में नजमुल की टिप्पणी ने हालात और बिगाड़ दिए। अब उनकी छुट्टी के बाद बोर्ड ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वो BPL में लौटें और पेशेवर अंदाज दिखाएं। सभी की निगाहें अब इसी पर हैं कि खिलाड़ी वापस मैदान में लौटते हैं या ये संकट लंबा खिंचता है। एक बात तो साफ हो गई, अगर खिलाड़ी एकजुट हों, तो बोर्ड को भी झुकना पड़ता है।

Keywords: Bangladesh Cricket, Tamim Iqbal, Nazmul Islam, BCB Controversy, BPL 2026 Boycott, Bangladesh Players Protest

What do you think?

- Advertisement -