- Advertisement -
- Advertisement -

Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा को भड़काऊ इशारा करना पड़ सकता है भारी, BCCI ने ICC से की शिकायत

स्पोर्ट्स भारत
asia cup 2025 bcci moves icc over haris rauf sahibzada farhans on field acts

पाकिस्तानी खिलाड़ी अक्सर मैच के दौरान अपनी अजीबो-गरीब हरकतों की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं और फिर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ती है। इस बार भी एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 21 सितंबर को दुबई में हुए मुकाबले में पाकिस्तान टीम के दो खिलाड़ी साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ अपनी हरकतों की वजह से चर्चा में हैं।

बीसीसीआई ने दर्ज कराई शिकायत

बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ आईसीसी के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। अब हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान को अपनी हरकतों पर लिखित सफाई देनी पड़ सकती है। अगर दोनों खिलाड़ी ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें आईसीसी एलीट पैनल रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है। इसके अलावा उन पर जुर्माना या बैन भी लगाया जा सकता है।

मैदान पर शर्मनाक इशारे

मैच के दौरान हारिस रऊफ भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन और पाकिस्तान की करारी हार से बौखला गए और उन्होंने मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों को उकसाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, जब भारतीय फैन्स “विराट-विराट” के नारे लगा रहे थे, तब रऊफ ने विमान गिराने जैसा इशारा किया। वहीं, साहिबजादा फरहान ने अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद बल्ले को बंदूक की तरह चलाने का इशारा किया। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने सफाई दी कि जश्न मनाने का मन नहीं था, लेकिन फिर अचानक मन हुआ और उन्होंने सेलिब्रेशन कर लिया।

ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान की हालत चारों खाने चित हो गई। इसके बाद पाकिस्तान ने कई देशों के सामने अपनी स्थिति पर रोना रोया, लेकिन भारत अपने फैसले से पीछे नहीं हटा।

Keywords Asia Cup 2025, India Vs Pakistan, BCCI Complaint ICC, Haris Rauf Controversy, Sahibzada Farhan, Cricket Controversy, Pakistan Cricket News, Team India

What do you think?

- Advertisement -