- Advertisement -
- Advertisement -

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा…खड़े ट्रक में घुसी टेंपो ट्रैवलर, 18 की मौत

राजस्थान भारत
jodhpur road accident phalodi tempo traveller truck 15 dead

राजस्थान के जोधपुर ज़िले के फलोदी उपखंड में रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। भारतमाला एक्सप्रेसवे पर मतोड़ा थाना क्षेत्र के हनुमान सागर चौराहा के पास एक टेंपो ट्रैवलर खड़े ट्रक से जा टकराई, जिसमें 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज रफ्तार बनी मौत का कारण

फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि हादसा शाम करीब 7 बजे हुआ। डिप्टी एसपी अचल सिंह देवड़ा के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर तेज रफ्तार में थी और अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह चकनाचूर हो गई और सवार यात्री सीटों में फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला गया। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम लग गया।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया और कहा फलौदी के मातोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं।

मेला दर्शन से लौट रहा था परिवार

फलोदी थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि मृतक जोधपुर के सूरसागर इलाके के एक ही परिवार के सदस्य थे। वे सभी कोलायत मेला दर्शन के लिए गए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। घायलों को पहले ओसियां के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं इस हादसे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मुझे पटना में अभी समाचार मिला है कि फलोदी के मतोडा में सड़क हादसे में 18 लोगों की मृत्यु हुई है। यह सुनकर मन बेहद दुखी है।

अस्पताल प्रशासन और पुलिस अलर्ट

हादसे की जानकारी मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मथुरादास माथुर एमडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित से मुलाकात कर घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और राहत कार्य अभी भी जारी है।

Keywords: Jodhpur Road Accident, Phalodi Accident News, Tempo Traveller Truck Collision, Rajasthan Road Accident Today, India Highway Crash 2025

What do you think?

- Advertisement -