सोमवार को जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में एक बहुत डरावना हादसा हुआ। लोहामंडी रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर सबसे पहले एक कार से टकराया और फिर लगभग 5 किलोमीटर तक सड़क पर तबाही मचाता चला गया। लोगों ने बताया कि डंपर अपना नियंत्रण खो बैठा और 50 से ज्यादा वाहनों को रौंदते चला गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 50 से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
10 की मौके पर मौत, कई लोग गंभीर
इस डरावनी दुर्घटना में मौके पर ही 10 लोगों की जान चली गई और करीब 50 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया। कई वाहन ट्रक के नीचे दबे होने की वजह से रेस्क्यू टीम ने देर तक मलबा हटाने का काम किया। अब तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर हर तरफ खून और मलबा फैला हुआ था, जो इस हादसे की भयानकता को साफ दिखा रहा था।
शराब के नशे में था चालक
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि डंपर चालक पूरी तरह नशे में था। अधिकारियों के अनुसार, चालक ने मौके पर ही अपना जुर्म मान लिया। उसे हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है कि वह इस मामले में लापरवाही और नशे में वाहन चलाने के लिए कड़ी कार्रवाई करेगी। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि भारी वाहनों की नियमित जांच की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।
Keywords: Rajasthan Road Accident, Dumper Crash, Jaipur News, Rajasthan Tragedy, Road Safety