- Advertisement -
- Advertisement -

900 करोड़ घोटाला कांड में कांग्रेस नेता महेश जोशी गिरफ्तार, पूर्व कैबिनेट मंत्री पर ACB का शिकंजा

राजस्थान भारत
congress leader mahesh joshi arrested in 900 crore scam case former cabinet minister faces acb crackdown

Photo Credit: Social Media

Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam: राजस्थान में जल जीवन मिशन से जुड़े कथित 900 करोड़ रुपये के घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ACB की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जयपुर स्थित उनके घर पर सुबह तड़के छापा मारा। कई घंटों की पूछताछ के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

ED की कार्रवाई के बाद अब ACB का शिकंजा

इस मामले में पहले भी जांच एजेंसियां कार्रवाई कर चुकी हैं। अप्रैल 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में महेश जोशी को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें कई महीनों तक जेल में रहना पड़ा। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। अब ACB की नई कार्रवाई के बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया है।

टेंडर घोटाले में फर्जी दस्तावेज़ और रिश्वत के आरोप

यह मामला जल जीवन मिशन के तहत जारी टेंडरों में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों की अनदेखी की गई और बदले में रिश्वत ली गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, श्री गणपति ट्यूबवेल और श्री श्याम ट्यूबवेल नाम की कंपनियों ने कथित तौर पर फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर बड़े टेंडर हासिल किए। बताया जा रहा है कि इस घोटाले में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की अनियमितताएं हुईं, जिसमें दोनों कंपनियों को करोड़ों रुपये के ठेके दिए गए थे।

22 अफसरों पर केस, कुछ आरोपी अब भी फरार

जल जीवन मिशन घोटाले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले में पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल समेत कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि 2024 में ACB ने 22 अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जांच एजेंसियों के मुताबिक, मामले में शामिल कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं और उन्हें भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। ACB अब उनकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाकर जब्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है।

Keywords: Rajasthan Jal Jeevan Mission Scam, Mahesh Joshi Arrest, Rajasthan ACB Action 900 Crore Scam

What do you think?

- Advertisement -