- Advertisement -
- Advertisement -

6 दिन से लापता पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत, लुधियाना के नहर में मिली लाश; सदमे में मनोरंजन इंडस्ट्री

पंजाब भारत
punjabi singer inder kaur found dead after 6 days missing body recovered from ludhiana canal

Photo Credit: Instagram\@inderkaurofficial

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की 29 वर्षीय गायिका इंदर कौर उर्फ यशिंदर कौर की मौत ने लुधियाना में हड़कंप मचा दिया है। कई दिनों से लापता चल रहीं सिंगर का शव मंगलवार को नीलन नहर से बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, इंदर 13 मई की शाम घर से सामान खरीदने निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। मामले में परिवार ने एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

शादी को लेकर बढ़ा विवाद?

परिवार का आरोप है कि सुखविंदर इंदर कौर पर शादी का दबाव बना रहा था, जबकि वह पहले से शादीशुदा था और उसके बच्चे भी थे। बताया जा रहा है कि जब इंदर को इस सच्चाई का पता चला तो उन्होंने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। वहीं, जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपी वारदात के बाद नेपाल के रास्ते कनाडा फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के पिता और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में सामने आए नए सुराग

पुलिस जांच के दौरान इंदर कौर की कार नीलोन नहर से बरामद की गई, जिसके बाद अगले दिन उसी नहर से उनका शव भी मिला। शुरुआत में मामले को लापता और अपहरण के तौर पर देखा गया था, लेकिन अब जांच हत्या के एंगल से की जा रही है। पुलिस ने मामले में कई धाराएं जोड़कर जांच तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि इंदर ने हाल के वर्षों में गायन से दूरी बनाकर बुटीक और मेकअप के काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Keywords: Punjabi Singer Inder Kaur Death, Ludhiana Canal Murder Case, Inder Kaur Missing Case

What do you think?

- Advertisement -