- Advertisement -
- Advertisement -

Rape Case: पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ा, हिरासत से फरार हुए AAP विधायक हरमीत सिंह, जमकर हुई फायरिंग

पंजाब भारत हरियाणा
punjab aap mla harmeet singh dhillon escapes police custody amid firing in haryana

Photo Credit - X

रेप केस के आरोपी आम आदमी पार्टी के पंजाब के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए। गिरफ्तारी के बाद लोकल थाने ले जाते समय पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर विधायक स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर से भागने लगे, हांलकी पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया, लेकिन पठानमाजरा स्कॉर्पियो से फरार हो गए जिसे पुलिस टीम पीछा कर रही है।

पठानमाजरा की पूर्व पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुए रेप केस के पुराने मामले में आप विधायक के विरुद्ध यह कार्रवाई की जा रही है। पटियाला के सिविल लाइंस थाने में यह एफआईआर दर्ज है।

पंजाब पुलिस ने विधायक हरमीत को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच, स्थानीय थाने ले जाते समय विधायक पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

विधायक और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर लेकर फरार हो गए. पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार जब्त कर ली है लेकिन विधायक एक स्कॉर्पियो से फरार हैं।

पठानमाजरा ने फेसबुक वीडियो में कहा था कि दिल्ली AAP टीम पंजाब पर राज कर रही है और उनकी आवाज दबा रही है। पठानमाजरा ने हाल ही में सरकार की बाढ़ राहत पर आलोचना की थी। जिसके बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई. पुलिस ने कहा कि फरारी का मामला दर्ज कर तलाश तेज कर दी गई है।

पठानमाजरा ने गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में रेप केस दर्ज किया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

विधायक पठानमाजरा के वकील बिक्रमजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 1 सितंबर 2025 को पटियाला पुलिस ने पठानमाजरा के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस जीरकपुर की एक महिला की शिकायत पर हुआ है। वह और पठानमाजरा 2013-14 में सोशल मीडिया पर मिले थे और 2021 में उन्होंने शादी कर ली थी।

23 अगस्त 2022 को उस महिला ने पंजाब हाईकोर्ट में अर्जी दी, जिसके बाद कोर्ट ने 2024 में रोपड़ पुलिस को इस मामले की जांच करने को कहा। महिला के खिलाफ आईटी एक्ट के 4-5 केस दर्ज हैं। एडवोकेट भुल्लर ने कहा कि पटियाला में बाढ़ के कारण हालात खराब हैं और पठानमाजरा अपने क्षेत्र में लोगों की मदद कर रहे थे। उन्होंने एक आईएएस अफसर पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ 2013 के एक मामले में केस दर्ज कर लिया गया था। उनकी गिरफ्तारी हुई है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

Keywords: AAP MLA Harmeet Singh Dhillon, Haryana Rape Accused MLA , Punjab News

What do you think?

- Advertisement -