- Advertisement -
- Advertisement -

मशहूर पंजाबी कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

पंजाब ट्रेंडिंग
httpspntv.inuncategorizedjaswinder bhalla punjabi comedian actor passes away in mohali2839522082025

Photo courtesy - X

Jaswinder Bhalla passes away: पंजाबी फिल्म जगत से बेहद दुखद खबर आई है। लोगों को अपनी अनोखी कॉमिक टाइमिंग और व्यंग्यपूर्ण अंदाज़ से हंसाने वाले लोकप्रिय अभिनेता व हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे। 65 वर्ष की उम्र में उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पंजाबी सिनेमा ही नहीं, बल्कि लाखों प्रशंसकों के दिलों में गहरा शोक छा गया है।

फिल्मों से घर-घर तक पहुंचाई हंसी

जसविंदर भल्ला ने पंजाबी फिल्मों में कॉमेडी को एक नई ऊंचाई दी। उनकी उपस्थिति मात्र से थिएटर में हंसी का माहौल बन जाता था। ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, ‘कैरी ऑन जट्टा’, ‘जिंद जान’ और ‘बैंड बाजे’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उनके चुटीले संवाद और सहज ह्यूमर हर उम्र के लोगों को पसंद आते थे। उनकी कॉमेडी न सिर्फ मनोरंजन करती थी बल्कि समाज पर हल्के-फुल्के कटाक्ष भी करती थी।

हमेशा जुड़े रहे अपनी जड़ों से

भल्ला की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उन्होंने कभी भी वल्गर हास्य का सहारा नहीं लिया। उनकी साफ-सुथरी, सादगी भरी कॉमेडी ने यह साबित किया कि सही शब्दों और सही समय पर बोले गए संवाद ही असली हंसी ला सकते हैं। इसी अंदाज के कारण वे हर पीढ़ी के दर्शकों के प्रिय बने।

अंतिम संस्कार की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। बड़ी संख्या में उनके चाहने वालों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों के वहां पहुंचने की उम्मीद है।

प्रोफेसर भी थें

जसविंदर भल्ला ने न सिर्फ अभिनय के क्षेत्र में पहचान बनाई बल्कि शिक्षा जगत में भी योगदान दिया। वे लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) में प्रोफेसर रहे। पढ़ाई के प्रति उनके समर्पण का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर साइंस में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी।

कॉमेडी शो ‘छनकटा’ में चाचा चतुर सिंह और भाना जैसे किरदार निभाकर उन्होंने अपार लोकप्रियता हासिल की। आज उनकी यादें और उनका काम पंजाबी सिनेमा और उनके प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

Keywords Punjabi Film Industry, Jaswinder Bhalla death news, Jaswinder Bhalla passes away

What do you think?

- Advertisement -