Punjab Special Assembly Session: पंजाब विधानसभा का एक दिवसीय सत्र जबरदस्त हंगामे का गवाह बना। सत्र की शुरुआत होते ही कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें शराब पीकर विधानसभा आने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने ‘शराबी मुख्यमंत्री मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए, जिससे सदन में माहौल गर्म हो गया।
विपक्षी नेताओं ने किया वॉकआउट
सदन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी विधायकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया। नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के बयान के बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ ऐल्कोहॉल टेस्ट की मांग की
कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान शराब पीकर विधानसभा पहुंचे हैं। इसके बाद, कांग्रेस ने सभी विधायकों का ऐल्कोहॉल टेस्ट कराने की मांग की ताकि यह साफ हो सके कि कौन शराब के प्रभाव में था।
अकाली दल ने भगवंत मान पर कड़ा निशाना साधा
अकाली दल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के आचरण पर सवाल उठाते हुए उन्हें सदन की गरिमा के खिलाफ बताया। पार्टी ने कहा कि यह शर्म की बात है कि मुख्यमंत्री शराब पीकर विधानसभा पहुंचे। अकाली दल ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री का डोप टेस्ट कराए जाने की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके।
Keywords: Punjab Assembly Session, Bhagwant Mann Alcohol Allegations, Congress Walkout Punjab