- Advertisement -
- Advertisement -

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुली धमकी: “तैयार रहना, तुम्हारी गर्दन काटकर वीडियो डालेंगे”

पंजाब भारत
awrence bishnoi gang open threat gurdaspur police murder case

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर और टॉयसन बिश्नोई ने पंजाब के गुरदासपुर में पुलिसकर्मियों की हत्या को लेकर खुलेआम धमकी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “राम-राम सभी भाइयों को। मैं हरि बॉक्सर, आरज़ू बिश्नोई और टॉयसन बिश्नोई, गुरदासपुर में हमारे देश के दो काबिल और ईमानदार अफसर गुरनाम सिंह और अशोक कुमार को शहीद किए जाने की निंदा करते हैं।”

खून का बदला लेने की धमकी

पोस्ट में आगे लिखा गया, “आतंकवादियों ने हमारी भारत माता के दो बेटों और हमारे भाइयों को शहीद किया है, जिसका बदला हम खून से लेंगे। तुमने हमारे देश के दो बेटे शहीद किए हैं, अब हम तुम्हारे 10 करेंगे। जो लोग अपने आपको गैंगस्टर बताते हैं और इन आतंकवादियों का साथ दे रहे हैं, वे तैयार हो जाएं। सबसे पहले तुम्हारा गला काटेंगे। जहां मर्जी छिप जाओ, अगर हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों या प्रशासन की तरफ आंख उठाओगे तो हम आंखें निकाल देंगे।”

कौन दे रहा है किसका साथ

पोस्ट में यह भी लिखा गया, “हमें पता है कौन किसका साथ दे रहा है और अब देश को भी पता चलेगा, जब तुम्हारी गर्दन काटकर वीडियो डालेंगे। तैयार रहना, लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें तुम्हारी इस गलती की सजा जरूर देगा और ऐसी गंदी मौत देगा कि आगे से किसी की हिम्मत नहीं होगी हमारी भारत मां या उनके बेटों की तरफ देखने की।”

क्या है पूरा मामला

पंजाब के गुरदासपुर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां अढियां (आदियां) गांव स्थित दोरांगला थाना क्षेत्र की एक चेक पोस्ट पर तैनात दो सुरक्षाकर्मियों की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह चेक पोस्ट सीमा से महज एक से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे घटना की गंभीरता और बढ़ गई है।

मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरनाम सिंह और होम गार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है। दोनों ‘सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस’ के तहत ड्यूटी पर तैनात थे। प्रारंभिक जांच में उनके सिर में गोली लगने के स्पष्ट निशान मिले हैं। अधिकारियों के अनुसार, एक जवान का शव कुर्सी पर मिला, जबकि दूसरे का शव रजाई में पाया गया। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने उन्हें उस समय निशाना बनाया, जब वे आराम कर रहे थे।

Keywords: Lawrence Bishnoi Gang, Gurdaspur Police Killing, Hari Boxer, Tyson Bishnoi

What do you think?

- Advertisement -