- Advertisement -
- Advertisement -

एल्विश यादव ने प्रेमानंद प्रेमानंदजी से कौन सा वादा किया? संत ने यूट्यूबर को दी बड़ी सीख!

ओटीटी धर्म
thumbnail 82

Photo Credit- X

फेमस यूट्यूबर और इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव हाल ही में ब्रज के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंचे। महाराज की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही है, जिसके कारण उनके भक्त चिंतित हैं। एल्विश ने महाराज से भेंट की और उनका हालचाल पूछा। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच एक भावनात्मक और प्रेरणादायक बातचीत हुई।

एल्विश को मिला संदेश

बातचीत के दौरान प्रेमानंद जी ने एल्विश को जीवन का गहरा संदेश दिया। उन्होंने कहा , “जब किसी को करोड़ों लोग फॉलो करते हैं, तो उसका आचरण आदर्श होना चाहिए। अगर तुम शराब की बोतल लेकर ग्लास में डालोगे, तो लाखों लोग वही करेंगे। लेकिन अगर तुम ‘राधा’ नाम लोगे, तो लाखों लोग भी राधा बोलेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को व्यसनों और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि वही उनके भविष्य की दिशा तय करता है।

एल्विश ने किया वादा

बातचीत के दौरान प्रेमानंद जी ने एल्विश से पूछा , “क्या तुम नाम जप करते हो?”एल्विश ने विनम्रता से ‘नहीं’ में उत्तर दिया। इस पर महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा “थोड़ा-थोड़ा शुरू करो बेटा। भगवान के नाम की शक्ति से ही वर्तमान जीवन में सच्ची उन्नति मिलती है। अंगूठी की तरह नाम जप को धारण कर लो राधा, राधा…”इस पर एल्विश ने वादा किया कि वे 10,000 बार ‘राधा नाम’ का जाप करेंगे। उन्होंने कहा, “जी महाराज, अब मैं राधा नाम जपना शुरू करूंगा।”

मुलाकात के दौरान महाराज ने अपने स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं, लेकिन वे पूरी तरह संतुष्ट और शांत हैं।“सबकी कृपा से अब स्वास्थ्य क्या ठीक होगा बेटा, दोनों किडनी फेल हैं। पर भगवान ऐसे कृपालु हैं कि तुमसे मिल पा रहा हूं, बात कर पा रहा हूं। अब तो जाना है आज नहीं तो कल।”
एक भक्त ने पूछा कि “महाराज, आपके बाद ब्रजवासियों का क्या होगा?”इस पर प्रेमानंद जी ने सहज भाव से उत्तर दिया “राधा नाम सबका मंगल करेगा। प्रेमानंद चला जाएगा, लेकिन राधा नाम की छाप जन-जन में रहेगी।”

प्रेरणादायक सीख

प्रेमानंद जी ने कहा कि जीवन में नाम जप और सच्चा आचरण ही सबसे बड़ी पूंजी है। जो लोग प्रसिद्ध हैं, उन्हें समाज के लिए उदाहरण बनना चाहिए। “इस जन्म में सुख भोग लो, लेकिन अंतिम परिणाम अच्छा होना चाहिए।” मुलाकात के अंत में एल्विश यादव भावुक नजर आए। उन्होंने महाराज के चरणों में प्रणाम किया और कहा “अब से हर दिन राधा नाम जपूंगा।”

Keywords: Elvish Yadav, Premanand Ji Maharaj, Viral Video, Bhakti

What do you think?

- Advertisement -