- Advertisement -
- Advertisement -

The Family Man Season 3: शिकारी से शिकार बने मनोज बाजपेयी, सामने जयदीप अहलावत और निमरत कौर

ओटीटी अपकमिंग वेब सीरीज
the family man season 3 manoj bajpayee turns from hunter to hunted faces jaideep ahlawat and nimrat kaur

अमेज़न प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘द फैमिली मैन सीज़न 3’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। इस सीज़न में मनोज बाजपेयी एक बार फिर एस. के. तिवारी उर्फ श्रीकांत तिवारी के रोल में नज़र आ रहे हैं। लेकिन इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट हैश्रीकांत अब शिकारी नहीं, बल्कि खुद शिकार बन गए हैं।

कैसा है ट्रेलर?

ट्रेलर की शुरुआत से ही सस्पेंस और एक्शन का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। श्रीकांत तिवारी को इस बार मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल घोषित कर दिया गया है। जहां पहले वे देश के दुश्मनों का शिकार करते थे, वहीं अब उन्हें खुद अपने ही लोगों से भागना पड़ रहा है। उनके सामने जयदीप अहलावत और निमरत कौर जैसे शक्तिशाली किरदार खड़े हैं। इस बार न सिर्फ देश पर, बल्कि उनके परिवार पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

स्टार कास्ट

राज और डीके के निर्देशन में बनी यह सीरीज़ 21 नवंबर को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
सीरीज़ में मनोज बाजपेयी के साथ जयदीप अहलावत, निमरत कौर, शारिब हाशमी, प्रियमणि, आशलेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरि और गुल पनाग जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

राज और डीके

निर्देशक जोड़ी राज और डीके ने कहा, ‘द फैमिली मैन 3’ में श्रीकांत की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों में तूफान आने वाला है। एक तरफ रुक्मा और मीरा जैसे नए खतरनाक विलेन उसका इंतज़ार कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ उसे अपने परिवार को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगाना होगा। और मनोज बाजपेयी ने कहा, “पिछले चार सालों से हर कोई मुझसे यही पूछ रहा था कि श्रीकांत तिवारी कब लौट रहा है’ अब आखिरकार इसका जवाब मिल गया है। इस नए सीज़न में कहानी पहले से बड़ी, दमदार और कहीं ज़्यादा रोमांचक होगी।”

Keywords: The Family Man 3 Trailer, Manoj Bajpayee, Srikant Tiwari, Amazon Prime Video, Raj And DK, Jaideep Ahlawat

What do you think?

- Advertisement -