- Advertisement -
- Advertisement -

“राम कपूर ने क्यों कहा मेरा नाम खान नहीं”?  अपने ट्रांसफॉर्मेशन पर से उठाया पर्दा!

ओटीटी
in farah khan vlog ram kapoor reveals on his transformation journey dismisses star tag credits natural fitness regime

अभिनेता राम कपूर ने हाल ही में अपने जबरदस्त वजन घटाने से सभी को चौंका दिया है। उनका ये शारीरिक बदलाव इतना असरदार रहा कि लोग सोचने लगे , क्या उन्होंने ओज़ेम्पिक जैसी कोई दवा ली है? लेकिन राम ने इन सभी अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए साफ कर दिया कि उन्होंने यह बदलाव पूरी तरह स्वाभाविक रूप से हासिल किया है।

हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर फराह खान अपने नए व्लॉग वीडियो अपने रसोइये दिलीप के साथ राम और उनकी पत्नी गौतमी कपूर के घर का दौरा किया। जैसे ही वे घर पहुंचीं, फराह ने दिलीप से पूछा कि क्या वह राम को पहचानते हैं। दिलीप ने एक झलक में राम को देखकर कहा, “टाइगर श्रॉफ!” और गौतमी को देखते हुए बोल पड़े, “दीपिका पादुकोण!”  जिससे घर में हंसी का फव्वारा फूट पड़ा। इतना ही नहीं राम कपूर फरहा को सॉरी बोलते हुए दिलीप को स्टार कहा।

घर के अंदर की मस्ती भरी बातों के बीच फराह ने राम कपूर की फिटनेस जर्नी की तारीफ की और पूछा कि क्या वजन घटाने के बाद उन्हें अब ज्यादा काम मिलने लगा है। इस पर राम ने एक बेहद ईमानदार जवाब दिया, कहा “मैं कोई स्टार नहीं हूं, और न कभी बनूंगा। मेरा नाम खान नहीं है। चाहे मैं मोटा हूं या पतला, मुझे काम मिलता है।“  फराह उनके इस बयान से सहमत नहीं दिखीं और झट से कहा, “वो बहुत बड़े स्टार हैं!” और उनके इस जवाब पर फैंस भी सहमत दिखे।

मुंबई के पॉश इलाके में घर

राम कपूर के घर की बात करें तो साउथ मुंबई जैसे पॉश इलाके में ये आलिशान मकान है, घर का इंटीरियर मन मोह लेने वाला है। और इसे आराम और उपयोगिता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।  

राम कपूर की नई वेब सीरीज

इन दिनों राम कपूर अपनी नई वेब सीरीज “मिस्त्री” में नजर आ रहे हैं, जो पॉपुलर अमेरिकन शो “Monk” का हिंदी रीमेक है। इसमें वे एक ऐसे पूर्व मुंबई पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं जो OCD (Obsessive Compulsive Disorder) से जूझते हुए भी क्राइम सुलझाने में माहिर हैं।

मोना सिंह इस शो में ACP (सहमत सिद्दीकी) के रूप में नजर आ रही हैं। शो का निर्देशन किया है ऋषभ सेठ ने, और लेखन किया है ऋत्विक जोशी और अर्श वोरा ने। इसमें शिखा तलसानिया, क्षितिज दाते और नमंतर राजेंद्र भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।  

What do you think?

- Advertisement -