- Advertisement -
- Advertisement -

Bigg Boss 19: घर में शुरू हुआ धमाकेदार राशन टास्क, फरहाना ने तान्या को कहा गलीज़,घर में हुआ खूब घमासान!

COLORS TV ओटीटी टीवी
bigg boss 19 the ration task kicked off with a bang farhana called tanya a slut and there was a huge uproar in the house

बिग बॉस 19 का आने वाला एपिसोड एक बार फिर दर्शकों के लिए जबरदस्त ड्रामा लेकर आ रहा है। इस हफ्ते का राशन टास्क सिर्फ फिजिकल नहीं बल्कि दिमागी खेलों से भी भरा हुआ है। टास्क को दो हिस्सों में बांटा गया है। मेंटल एबिलिटी (40%) और फिजिकल फिटनेस (60%)। यानी इस बार घरवालों की अक्ल और ताकत दोनों की असली परीक्षा होगी

मेंटल एबिलिटी राउंड में मालती चहर बनीं हथेली पढ़ने वाली ज्योतिषी! उन्होंने दो-दो कंटेस्टेंट्स की हथेलियां पढ़कर उनकी पर्सनैलिटी एनालिसिस की और यह तक बताया कि उन्हें कहां सुधार की जरूरत है। वहीं तान्या मित्तल ने निभाया मोटिवेशनल स्पीकर का किरदार दिल छू लेने वाले भाषणों के साथ उन्होंने घरवालों को बेहतर इंसान बनने की सलाह दी। इस पूरे राउंड की संचालक रहीं फरहाना भट्ट, जिन पर निष्पक्षता बनाए रखने की जिम्मेदारी थी।

घर में हुआ बवाल

अब बात करते हैं उस राउंड की जिसने पूरे घर में हंगामा मचा दिया। फिजिकल फिटनेस टास्क जैसे ही अलार्म बजा, टीवी स्क्रीन पर एक इमेज फ्लैश हुई और घरवालों को उसे हूबहू स्टेज पर बनाना था वो भी बस एक मिनट में!

तीन राउंड हुए

  • पहला: ग्लास का शेप बनाना
  • दूसरा: स्टार का शेप
  • तीसरा: हाउस का शेप

तान्या का फूटा गुस्सा

पहले दो राउंड तो शानदार निकले, लेकिन तीसरे में फरहाना ने घोषणा की कि हाउस फिगर गलत बना है, और उसी के साथ राशन में कटौती का ऐलान कर दिया। बस फिर क्या था! घर में तान्या मित्तल आगबबूला हो उठीं। उन्होंने फरहाना पर पार्शियलिटी का आरोप लगाते हुए कहा कि वो जानबूझकर गलत जजमेंट दे रही हैं। तान्या ने बातों-बातों में कुनिका का नाम भी घसीट लिया, यह कहते हुए कि वो तो बीच हफ्ते में ड्यूटी छोड़कर चली गई थीं!

इस पर फरहाना भड़क गईं और बोलीं अगर इतनी हिम्मत है तो कुनिका से जाकर कहो, मुझे क्यों भड़का रही हो! बात यहीं खत्म नहीं हुई फरहाना ने गुस्से में तान्या को गलीज़ कह दिया। बस फिर दोनों के बीच ऐसा तूफान उठा कि पूरा घर हैरान रह गया।

Keywords: Bigg Boss 19, Tanya Mittal, Farhana Bhatt, Malti Chahar, Ration Task, Bigg Boss Fight, Verbal Clash, Unfair Judgment, Physical Task

What do you think?

- Advertisement -