- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई पवई बंधक मामला… इलाज के दौरान आरोपी रोहित आर्या की मौत, सभी 17 बच्चे सुरक्षित

मुंबई भारत महाराष्ट्र
mumbai powai ra studio hostage case rohit arya dies children safe optimized

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार को हुई बंधक घटना का अंत आरोपी रोहित आर्या की मौत के साथ हुआ। आर्य ने आर ए स्टूडियो में 17 बच्चों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद पुलिस को एक घंटे से ज्यादा चले ऑपरेशन के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित निकालना पड़ा।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

पुलिस के मुताबिक, रोहित आर्या ने गुरुवार दोपहर एलएंडटी बिल्डिंग के पास बने आर ए स्टूडियो में कुछ बच्चों को वेब सीरीज़ के ऑडिशन के बहाने बुलाया था। करीब 100 बच्चे ऑडिशन के लिए पहुंचे थे, जिनमें से 17 बच्चों को उसने कमरे में बंद कर लिया।

इस दौरान आरोपी ने सोशल मीडिया पर लाइव वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा कि उसे कुछ लोगों से बात करनी है और सवाल पूछने हैं। उसने साफ किया कि उसे पैसे नहीं चाहिए, लेकिन धमकी दी कि अगर उसकी बात नहीं सुनी गई तो वह स्टूडियो में आग लगा देगा।

पुलिस का एक्शन

करीब दोपहर 1:45 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। भारी पुलिस बल ने तुरंत स्टूडियो को घेर लिया। जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो आरोपी ने एयर गन से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें रोहित आर्या घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सभी बच्चे सुरक्षित

मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि सभी 17 बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने स्टूडियो से केमिकल और एयर गन भी बरामद की है।

पुलिस का बयान

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा सभी बच्चे सुरक्षित हैं। आरोपी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आगे की जांच जारी है।

फिलहाल पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह घटना किसी मानसिक तनाव या बड़ी साजिश का नतीजा थी या इसके तार किसी गैंग से जुड़े हैं।

Keywords: Mumbai Hostage Case, Rohit Arya Dies In Hospital, Powai RA Studio Incident, Children Rescued Mumbai, Mumbai Police Operation

What do you think?

- Advertisement -