- Advertisement -
- Advertisement -

Mumbai Terror Threat: मुंबई को 400 किलो RDX से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

क्राइम मुंबई
mumbai police arrested a noida man for sending whatsapp threats of a 400 kg rdx bomb plot during ganpati visarjan

Photo Credit - X

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 400 किलो RDX के साथ गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हमला करने की धमकी देने वाले शख्स को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम अश्वनी बताया जा रहा है। जो बिहार का रहने वाला है और एक वास्तु सलाहकार के तौर पर पिछले पांच साल से काम कर रहा है। इस अश्वनी नाम के शख्स ने मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से धमकी भेजा था।

मुंबई पुलिस हुई चौकन्नी

मुंबई हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रहा है। मुंबई को कई बार आतंकी अपना निशाना भी बना चुके हैं। लेकिन कई मर्तबा उन्हें मुंह की खानी पड़ती है जिसका कारण है मुंबई पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग का चौंकन्ना होना। ऐसे में मुंबई पुलिस और खुफिया विभाग और हर एक छोटी-छोटी सी जानकारी मिलने के बाद सतर्क हो जाती है।

इसी कड़ी में मुंबई पुलिस को एक जानकारी मिली थी कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकवादी मुंबई में घुस आए हैं और 400 किलो RDX के साथ बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे हैं। जिसके बाद खुफिया विभाग सतर्क हो गई और महज 24 घंटे में फर्जी धमकी देने वाले अश्वनी नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी

गौरतलब हो कि 34 गाड़ियों में 400 किलो RDX लगाया गया है, ऐसी धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई और मुंबई पुलिस के अधिकारी ने इस बात की जानकारी गौतम बुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर को दी। फिर क्या जॉइंट सीपी ने स्वाट को इसकी जिम्मेदारी दी और उन्होंने महज पांच घंटे के भीतर धमकी देने वाले शख्स अश्वनी को धर-दबोचा। इस दौरान गिरफ्तार किये गए आरोपी के पास फोन और सिम कार्ड दोनों को बरामद कर लिया।

KeywordsMumbai Police, Mumbai Police Bomb Threat Case, 400 kg RDX Bomb Plot Mumbai, Ganpati Visarjan Security Threat, Bomb Threat, Ganpati Visarjan, RDX Threat, Mumbai News

What do you think?

- Advertisement -