- Advertisement -
- Advertisement -

‘दिल को करार आया’ फेम सिंगर यासिर देसाई पर बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर जानलेवा स्टंट करने का केस दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी

मुंबई
dil ko karar aaya singer yasser desai booked for deadly stunt on bandra worli sea link police on lookout

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर खतरनाक स्टंट करना मशहूर गायक यासिर देसाई को भारी पड़ गया है। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को यासिर देसाई और उनके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक मार्ग पर जानबूझकर ऐसा स्टंट किया जिससे खुद की और दूसरों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

पुलिस के मुताबिक, यासिर देसाई ने मंगलवार सुबह 6 बजे अपनी कार सी लिंक पर रोकी और पुल की रेलिंग पर चढ़कर बाहें फैलाकर एक स्टंट किया, जबकि उनके दो साथी इस स्टंट को रिकॉर्ड कर रहे थे। यह हरकत न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि बेहद खतरनाक भी थी। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि तीनों ने कार रोकी, स्टंट किया और फिर वहां से निकल गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर स्थानीय लोगों ने मुंबई पुलिस को अलर्ट किया। मामला तुरंत संज्ञान में लिया गया और जांच शुरू की गई।

धाराएं और कानूनी कार्रवाई

यासिर और उनके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की निम्नलिखित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है,धारा 125 दूसरों की जान को खतरे में डालना धारा 281 सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से ड्राइविंग ,धारा 285 सार्वजनिक स्थान पर खतरा उत्पन्न करना, धारा 3(5) साझी आपराधिक मंशा से किया गया कार्य मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 –खतरनाक ड्राइविंगह।

हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस यासिर देसाई और उनके साथियों की तलाश में है और स्टंट के पीछे की मंशा की जांच भी कर रही है।

बता दें कि यासिर देसाई का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने महज 10 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि सिंगर बनने का उनका कोई प्लान नहीं था, लेकिन किस्मत उन्हें संगीत की दुनिया में खींच लाई।

यासिर ने ‘दिल को करार आया’, ‘हुए बेचैन’, ‘आंखों में आंसू लेके’, ‘दिल मांग रहा है’, ‘पल्लो लटके’, ‘मखना’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज़ में भी अपनी आवाज़ दी है। उनकी आवाज़ को युवा वर्ग खास पसंद करता है और म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका नाम तेजी से उभरा है।

What do you think?

- Advertisement -