- Advertisement -
- Advertisement -

BMC elections 2026: महायुति में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला हुआ फाइनल, बीजेपी 137 और शिवसेना 90 सीटों पर लड़ेगी बीएमसी चुनाव

मुंबई महाराष्ट्र
bmc elections 2026 mahayuti finalizes seat sharing formula bjp to contest 137 and shiv sena 90 seats

आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 से पहले महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सोमवार को सत्तारूढ़ महायुति ने आखिरकार सीट बंटवारे का फॉर्मूला फ़ाइनल कर दिया। बता दें, मुंबई के 227 वार्डों में 15 जनवरी को वोटिंग है, नतीजे अगले दिन आएंगे। शिवसेना की ओर से प्रेस रिलीज भी आ गई, बीजेपी और शिवसेना दोनों के उम्मीदवार मंगलवार से नामांकन शुरू करेंगे। ये चुनाव सिर्फ मुंबई की स्थानीय राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य की राजनीति की दिशा भी तय करेगा।

बीजेपी-शिवसेना का समीकरण

फॉर्मूला कुछ इस प्रकार हैं, बीजेपी 137 सीटों पर लड़ेगी और शिवसेना 90 पर। बाकी सीटें महायुति के बाकी सहयोगियों में बंटेंगी, दोनों बड़ी पार्टियां अपने-अपने हिस्से से सीटें देंगी। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष (अमीत) साटम ने बताया कि पहले ही 207 सीटों पर सहमति बन चुकी थी, अब पूरे 227 सीटों का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। उन्होंने ये भी कहा कि आगे सभी दल मिलकर प्रचार करेंगे, ताकि विपक्ष को मजबूत चुनौती मिल सके।

अजित पवार की NCP का अलग रास्ता

इस बार का चुनाव खास है, क्योंकि अजित पवार की NCP ने महायुति से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। NCP का यह कदम मुंबई की राजनीति में नया समीकरण पैदा कर सकता है। माना जा रहा है कि NCP के अलग लड़ने से कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा और सीधा असर महायुति और विपक्ष दोनों की रणनीति पर पड़ेगा। रिपोर्ट्स की माने तो, शहरी वोटरों में NCP का असर सीमित है, लेकिन कभी-कभी ये कम वोट भी बड़ा फर्क कर देते हैं।

कांग्रेस और VBA का फोकस, विचारधारा सबसे ऊपर

उधर, कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति साफ कर दी है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) 227 में से 62 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सपकाल कहते हैं, ये चुनाव कांग्रेस के लिए सत्ता से ज्यादा विचारधारा की लड़ाई है। उनके मुताबिक, सीट बंटवारा उतना बड़ा मुद्दा नहीं है, असली बात मुद्दों और नीतियों की है, जिनके साथ पार्टी जनता के बीच जाएगी। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने मुंबई, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ समेत 29 नगर निगमों के चुनाव शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। अब महाराष्ट्र की राजनीति पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है।

Keywords: BMC Elections 2026, Mahayuti Alliance, BJP Shiv Sena Seat Sharing, Mumbai Municipal Elections

What do you think?

- Advertisement -