- Advertisement -
- Advertisement -

क्या ‘रामायण’ में कुम्भकर्ण बनेंगे बॉबी देओल? सच जानकर चौंक जाएंगे आप !

मूवीज़ बॉलीवुड बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
will bobby deol play kumbhkaran in ramayana the truth will surprise you 1

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है , “क्या बॉबी देओल कुम्भकर्ण बनने जा रहे हैं?” जैसे ही रणबीर कपूर स्टारर रामायण की पहली झलक सामने आई, इंटरनेट पर अफवाहों का सैलाब आ गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ‘एनिमल’ फेम बॉबी देओल, इस मच अवेटेड फिल्म में रावण के विशालकाय भाई कुम्भकर्ण का किरदार निभा सकते हैं।

लेकिन अब इन अटकलों पर एक अंदरूनी सूत्र ने पानी फेर दिया है। एक नामी एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में उन्होंने साफ कहा, “ये खबरें निराधार हैं। बॉबी देओल का नाम अचानक चर्चा में आ गया, लेकिन वो फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।”

‘रामायण’ अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट?

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण भारतीय सिनेमा का एक भव्य अध्याय बनने जा रहा है। 3 जुलाई 2025 को फिल्म की पहली झलक सामने आई, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं।

आपको बता दें , रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में,यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में,और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते दिखेंगे।

फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा पहला भाग दीवाली 2026 में और दूसरा भाग दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

बॉबी देओल, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स?

जहाँ रामायण को लेकर भ्रम बना हुआ है, वहीं बॉबी देओल अपने अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में व्यस्त हैं, हरि हरा वीरा मल्लू: पार्ट 1 (तेलुगू),अल्फा (हिंदी), जन नायकन (तमिल) जो 2026 में रिलीज़ होगी | हाल ही में हाउसफुल 5 में कैमियो कर चुके बॉबी का करियर एक दिलचस्प मोड़ पर है।

What do you think?

- Advertisement -