- Advertisement -
- Advertisement -

आर्यन खान की द बैड्स ऑफ बॉलीवुड से क्यों गायब हुआ तमन्ना भाटिया का गाना? सामने आई असली वजह!

बॉलीवुड मूवी न्यूज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ मूवीज़
why was tamannaah bhatias song missing from aryan khans the bads of bollywood the real reason revealed

Photo Credit - X

आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो चुकी है। लंबे वक्त से इस शो का इंतज़ार किया जा रहा था, लेकिन रिलीज़ के बाद फैन्स को एक बड़ी कमी खल गई। दरअसल, तमन्ना भाटिया का गाना गफूर, जिसका प्रमोशन जोर-शोर से किया गया था, किसी भी एपिसोड में नजर नहीं आया।

फराह खान ने शूटिंग के दौरान तमन्ना की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे फैन्स का एक्साइटमेंट और बढ़ गया था। प्रमोशनल कैंपेन में भी इस गाने को हाइलाइट किया गया था। यही वजह रही कि शो में इसे न देखकर दर्शक निराश हो गए और सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि आखिर लास्ट मिनट पर इसे क्यों हटा दिया गया।

मेकर्स ने दी सफाई

मेकर्स ने अब इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि ‘गफूर’ को एक प्रमोशनल वीडियो के तौर पर रिलीज़ किया जाएगा। यानी यह इन-शो ट्रैक नहीं था, बल्कि फैन्स के लिए एक अलग म्यूजिक वीडियो के रूप में तैयार किया गया है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा गफूर का प्रमोशनल वीडियो कल रिलीज़ होगा। क्या आप तैयार हैं?” सीरीज में इस गाने का एक शॉर्ट वर्ज़न जरूर है, लेकिन पूरा गाना बतौर इंडिपेंडेंट रिलीज़ बाहर आएगा। पहले इसे 15 सितंबर को लाने की प्लानिंग थी, लेकिन अब शो की रिलीज़ के बाद ही वीडियो पेश किया जाएगा।

सीरीज में सितारों की भरमार

आर्यन खान ने इस शो से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है और अपनी क्रिएटिविटी से दर्शकों का दिल जीत लिया है। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में लक्ष्य लालवानी, बॉबी देओल, शहर बम्बा, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा और मोना सिंह जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखे हैं। वहीं, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार्स का स्पेशल अपीयरेंस भी शो की बड़ी खासियत है।

Keywords:Aryan Khan Web Series, The Bads Of Bollywood Netflix, Tamannaah Bhatia Gafur Song, Aryan Khan Directorial Debut

What do you think?

- Advertisement -