- Advertisement -
- Advertisement -

मौत से दो दिन पहले काजोल के पिता ने सलमान खान से की थी ये आखिरी डिमांड, सुन भर आएंगी आपकी आंखे

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
Two days before his death Kajols father made this last request to Salman Khan his words will bring tears to your eyes

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल इंडस्ट्री की टॉप और सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और शाहरुख खान, आमिर खान, और सलमान खान जैसे सभी बड़े सितारों के साथ पर्दे पर काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजोल के पिता शोमू मुखर्जी का सलमान खान से एक बेहद खास रिश्ता था इतना गहरा कि उन्होंने अपनी मौत से सिर्फ दो दिन पहले सलमान से एक खास डिमांड की थी।

शो में हुआ खुलासा

कुछ समय पहले सलमान खान ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। इंटरव्यू के दौरान सलमान काजोल के पिता से जुड़ी एक बेहद भावनात्मक याद साझा की। उसी दौरान काजोल ने भी बताया कि उनके पिता और सलमान एक-दूसरे के काफी करीब थे।

हर हफ्ते दो बार घर जाते थे

सलमान ने कहा, “काजोल के पिता शोमू दा और मैं बहुत क्लोज थे। वह लगभग हफ्ते में दो बार मेरे घर आते थे। अपने निधन से सिर्फ दो दिन पहले भी वह आए थे। हमेशा की तरह उन्होंने अपनी लुंगी पहन रखी थी। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।”

शोमू दा ने रखी थी ‘ड्रिंक’ की डिमांड

सलमान ने आगे बताया, “उस दिन उन्होंने मुझसे कहा ‘यार, एक ड्रिंक पिला दे।’ मैंने उन्हें मना किया, कहा कि नहीं शोमू दा, आपकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन उन्होंने फिर जिद की और कहा ‘मैं कुछ दिनों में जा रहा हूं, एक मेरे को पिला दे।’ मैं समझ नहीं पा रहा था क्या करूं, लेकिन आखिरकार उनकी बात मान ली और उनके लिए ड्रिंक बना दी।”

सलमान हो गए थे इमोशनल

सलमान ने बताया कि उस दिन के दो दिन बाद ही शोमू मुखर्जी का निधन हो गया। यह कहते हुए सलमान की आंखें नम हो गईं। शो के दौरान जब सलमान ने यह वाकया साझा किया, तो काजोल भी खुद को संभाल नहीं पाईं और इमोशनल हो गईं।

ऑनस्क्रीन जोड़ी रही हिट

काजोल और सलमान खान ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। दोनों के बीच की केमिस्ट्री और दोस्ती आज भी फैंस के बीच चर्चा का विषय रहती है।
काजोल के पिता शोमू मुखर्जी न सिर्फ एक बेहतरीन फिल्ममेकर थे, बल्कि इंडस्ट्री में अपनी सादगी और हंसमुख स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। उनकी आखिरी डिमांड और सलमान के साथ उनकी यह याद आज भी सुनने वालों को भावुक कर देती है।

Keywords: Kajol Father Last Demand, Salman Khan Story, Shomu Mukherjee Death, Bollywood Emotional Moments

What do you think?

- Advertisement -