- Advertisement -
- Advertisement -

दीपिका पादुकोण के खिलाफ उठा नेगेटिव पीआर, सपोर्ट में उतरी तृप्ति डिमरी

बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ मूवीज़
tripti dimri supports deepika padukone but replaces her in spirit sparks fly amid negative pr controversy

Photo Credit - Instagram

संदीप रेड्डी वांगा की आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ (Spirit) इस समय बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है लेकिन फिल्म से ज्यादा सुर्खियाँ इसके कास्टिंग विवाद और नेगेटिव पीआर की खबरों ने बटोरी हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण, जिन्हें पहले प्रभास के साथ लीड रोल के लिए साइन किया गया था, अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह अब तृप्ति डिमरी को चुना गया है, जो वांगा के साथ अपनी पिछली फिल्म एनिमल से ही इंडस्ट्री की नई सेंसेशन बन चुकी हैं।

दीपिका से तृप्ति तक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका और फिल्ममेकर्स के बीच फीस, शेड्यूल और काम के घंटों को लेकर मतभेद सामने आए। कहा जाता है कि मां बनने के बाद दीपिका अब केवल 8 घंटे की शिफ्ट में काम करना चाहती हैं और साथ ही फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी की भी मांग रखी थी।

इन शर्तों पर सहमति न बनने के चलते डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किसी नई अभिनेत्री की तलाश शुरू की और आखिरकार तृप्ति डिमरी को फिल्म की नई लीड के रूप में फाइनल किया गया।

अफवाहें और नेगेटिव पीआर की गूंज

दीपिका के बाहर होने के बाद एक और विवाद उठ खड़ा हुआ दावा किया गया कि दीपिका ने तृप्ति के खिलाफ नेगेटिव पीआर (Negative PR) करवाया। सोशल मीडिया पर यह चर्चा खूब फैल गई कि दीपिका अपने रिप्लेसमेंट से खुश नहीं हैं।

लेकिन इन सारी अटकलों के बीच तृप्ति का रिएक्शन सभी का ध्यान खींच लेता है और यह रिएक्शन उनके “लाइक” के रूप में सामने आया।

तृप्ति का लाइक जो बोल गया बहुत कुछ

दरअसल, सेलिब्रिटी साड़ी ड्रेपर डॉली जैन का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दीपिका के समर्पण की तारीफ की। उन्होंने बताया कि “गोलियों की रासलीला राम-लीला” के गाने “नगाड़े संग ढोल” की शूटिंग के दौरान दीपिका ने 30 किलो का भारी लहंगा पहने नंगे पैर डांस किया था। शूट के दौरान उनके पैरों से खून तक बह रहा था, लेकिन उन्होंने डायरेक्टर से कहा “एक बार और करते हैं।” इस वीडियो पर तृप्ति डिमरी का लाइक सामने आया, जिसे लोग दीपिका के प्रति उनके सम्मान और समर्थन को देख रहे हैं।

वांगा और तृप्ति की फिर से जोड़ी

दीपिका के जाने के बाद, वांगा ने तृप्ति को ‘स्पिरिट’ में साइन किया और यह उनके लिए दूसरी बड़ी फिल्म है। एनिमल के बाद वांगा और तृप्ति की यह जोड़ी फिर से एक साथ काम कर रही है।

प्रभास के साथ यह तृप्ति की पहली फिल्म होगी, जिससे उनके करियर में एक और बड़ा मोड़ आने की उम्मीद है।

जहां सोशल मीडिया पर लोग दीपिका और तृप्ति के बीच मतभेद की बातें कर रहे हैं, वहीं तृप्ति का एक छोटा-सा लाइक यह संकेत देता है कि शायद मामला उतना कड़वा नहीं है जितना दिखाया जा रहा है। फिल्म स्पिरिट अभी प्री-प्रोडक्शन में है, लेकिन इससे पहले ही यह प्रोजेक्ट बॉलीवुड की सबसे चर्चित कंट्रोवर्सी बन चुका है और शायद इसका सबसे बड़ा सबक यही है कि हर अफवाह में सच्चाई नहीं होती।

Keywords: Spirit Controversy, Deepika Padukone News, Tripti Dimri Replaces Deepika, Prabhas Spirit Movie, Sandeep Reddy Vanga Film

What do you think?

- Advertisement -