- Advertisement -
- Advertisement -

अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ के ट्रेलर ने मचा दिया बवाल , शाहरुख और अनिल हुए कायल

मूवीज़ बॉलीवुड बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
the stress filled trailer of anupam kher created a stir shah rukh and anil were impressed

अनुपम खेर की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही मानो पूरी इंडस्ट्री झूम उठी हो। और जब बॉलीवुड के किंग खान और एवरग्रीन अनिल कपूर जैसे सितारे तारीफ़ के पुल बांधने लगें, तो समझ जाइए कि कुछ खास है।

दरअसल, अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है और इसने दर्शकों से लेकर सेलेब्स तक, सभी के दिल छू लिया है। इस फिल्म की कहानी एक ऑटिज़्म से ग्रसित लड़की, तन्वी रैना (जिसका किरदार निभाया है शुभांगी ने), की प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित है, जो अपने दिवंगत पिता का सपना पूरा करने के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर तिरंगा फहराना चाहती है।

शाहरुख खान ने ट्रेलर शेयर करते हुए अपने दोस्त अनुपम खेर के लिए खास मैसेज लिखा “मेरे दोस्त @AnupamPKher जो ज़िंदगी, एक्टिंग और फिल्ममेकिंग में हमेशा रिस्क लेने से नहीं डरते! #TanviTheGreat का ट्रेलर बेहद शानदार है। इस नई जर्नी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।”
इस पर अनुपम खेर ने भी जवाब दिया,
“मेरे सबसे प्यारे दोस्त, आपके प्यार और तारीफ़ के लिए दिल से धन्यवाद ”

वहीं अनिल कपूर भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने लिखा,
“कुछ कहानियाँ परदे से उतरने के बाद भी दिल में रह जाती हैं… #TanviTheGreat भी उन्हीं में से एक है। ट्रेलर देखिए यह शक्तिशाली, भावनात्मक और गहराई से प्रेरणादायक है। अनुपम खेर की इस मेहनत के लिए ढेरों शुभकामनाएं। फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है ज़रूर देखिए!”

इस फिल्म में अनुपम खेर के साथ नजर आएंगे बोमन ईरानी, करण टेकर, इयान ग्लेन, पल्लवी जोशी, जैकी श्रॉफ और अरविंद स्वामी जैसे शानदार कलाकार।

कहानी है दिल को छू लेने वाली, ट्रेलर है झकझोर देने वाला, और तारीफ़ें तो आसमान छू रही हैं। अब 18 जुलाई का इंतजार है देखते हैं फिल्म कितना लोगों के दिलों को छू पाती है।

What do you think?

- Advertisement -