- Advertisement -
- Advertisement -

‘पालतू जानवर को प्रॉप की तरह इस्तेमाल करना बंद करो’, आकांक्षा पुरी की इस हरकत से मचा बवाल!

बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ मूवीज़
stop using pets as props akanksha puris act sparks controversy

अभिनेत्री आकांक्षा पुरी अक्सर अपनी ग्लैमरस अदाओं से चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में छाए रहने की वजह कुछ और है। अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर लोग काफी खरी खोटी सुना रहे हैं । चलिए जानते हैं पूरी खबर

दरअसल गुरुवार को आकांक्षा मुंबई की सड़कों पर अपनी बिल्ली के बच्चे के साथ पोज़ देती नजर आईं , जिसके बाद उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। नेटिज़न्स ने उन पर बिल्ली के बच्चे के साथ गलत व्यवहार करने और उसे डराने का आरोप लगाया ।

आपको बता दें वायरल हो रहे वीडियो में आकांक्षा अपने कंधे पर टंगे बैग से बिल्ली के बच्चे को खींचते हुए नजर आ रही हैं, बिना बैग उतारे। वीडियो में बिल्ली का बच्चा डरा हुआ और असहज दिखाई दे रहा है, और यही बात लोगों को पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे पशु क्रूरता करार दिया।

एक ने वीडियो के नीचे लिखा, “इस तरह खींचना और ऐसा व्यवहार करना बिल्कुल गलत है।” वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, “वो उसे इस तरह क्यों खींच रही है? ये सही नहीं है।” एक अन्य ने लिखा, “अगर आप इन नन्हें फर-बेबीज़ का ध्यान नहीं रख सकते तो कृपया इनसे दूर ही रहें।” एक और यूज़र ने कमेंट किया, “प्लीज़ अपने पेट को प्रॉप की तरह यूज़ करना बंद करो।”
फिलहाल इस मामले पर आकांक्षा पुरी की कोई रिएक्शन नहीं आया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आकांक्षा जल्द ही फिल्म “सो लॉन्ग वैली” में नजर आएंगी। आकांक्षा शो “विघ्नहर्ता गणेश” में देवी पार्वती की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह “बिग बॉस ओटीटी सीज़न 2” की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। उनका म्यूज़िक वीडियो “लटक जाइबा” (खेसारी लाल यादव के साथ) पिछले साल वायरल हुआ था।
आकांक्षा ने “इंस्पेक्टर अविनाश,” “हनी ट्रैप स्क्वाड,” और “डॉन्स एंड डार्लिंग्स” जैसे शोज़ में भी काम किया है। वह तब भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने बिग बॉस 13 के दौरान पारस छाबड़ा पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

बहरहाल आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं अब देखना ये जरूरी होगा कि इस पूरे मामले पर अभिनेत्री का क्या जवाब आता है ।

What do you think?

- Advertisement -