- Advertisement -
- Advertisement -

डायरेक्टर वामसी पेड्डीपेल्ले की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, साउथ की लेडी सुपरस्टार संग करेंगे स्क्रीन शेयर

बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ मूवीज़
salman khan to star in director vamshi paidipallys untitled film will share screen with souths lady superstar

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं, जो इस साल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में सलमान के साथ पहली बार चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। वहीं, भाईजान की नई फिल्म की खबरें भी सामने आ रही हैं। इस बार सलमान के साथ 19 साल छोटी एक्ट्रेस नयनतारा स्क्रीन शेयर करेंगी, जो पहले 1200 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम कर चुकी हैं।

सलमान खान की नई फिल्म के निर्देशक हैं वामशी पेडिपल्ली

सलमान खान की अगली फिल्म एक्शन और रोमांस का शानदार मिश्रण होगी। इस फिल्म का निर्देशन तेलुगु सिनेमा के प्रसिद्ध फिल्ममेकर वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं। उन्होंने पहले ‘महर्षि’ और ‘वरिसु’ जैसी हिट फिल्मों में एक्शन और इमोशन का बेहतरीन संतुलन दिखाया था। यह फिल्म भी उसी स्टाइल में बन रही है। इसे प्रोड्यूसर दिल राजू की कंपनी श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशंस तैयार कर रही है।

सलमान खान और नयनतारा की पहली जोड़ी में धमाकेदार एक्शन

सलमान खान और नयनतारा पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जो दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बन रही है। फिल्म में सलमान एक्शन से भरपूर अवतार में होंगे, जबकि नयनतारा उनके साथ रोमांटिक सीन निभाएंगी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि अनिल कपूर नेगेटिव रोल में हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल के मध्य से शुरू होगी, इसका बजट बड़ा है और इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज़ किया जाएगा।

सलमान की ‘मातृभूमि’ रिलीज पोस्टपोन

सलमान खान की गलवान युद्ध पर आधारित फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज पोस्टपोन होने की खबर है। पहले यह 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्वतंत्रता दिवस के आसपास 14 अगस्त के लिए शिफ्ट किया जा सकता है। फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। ‘इंडियन आइडल’ फेम सिंगर-एक्टर प्रशांत तमांग की मौत के कारण कई सीन फिर से शूट किए जा रहे हैं। इसके अलावा, सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से अंतिम शेड्यूल प्रभावित हुआ। 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ रिलीज होने वाली है, जिसे सलमान के साथ बातचीत के बाद तय किया गया माना जा रहा है।

साउथ की सबसे महंगी और मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा

नयनतारा, जिनका असली नाम डायना मरियम कुरियन है, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों की लेडी सुपरस्टार मानी जाती हैं। वे भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस हैं और एक फिल्म के लिए 15-20 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। 2018 में उन्हें ‘फोर्ब्स इंडिया’ की ‘सेलिब्रिटी 100’ लिस्ट में शामिल किया गया। अपने 20 साल से अधिक के करियर में नयनतारा 75 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने 5 फिल्मफेयर साउथ, 3 तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, 1 नंदी और 7 SIIMA अवार्ड्स जीतें हैं। उन्होंने 2003 में मलयालम फिल्म ‘मनसिनक्करे’ से एक्टिंग में डेब्यू किया।

नयनतारा की 2026 में रिलीज़ होने वाली बड़ी फिल्में

नयनतारा की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी 8 फिल्में इस समय रिलीज के लिए तैयार हैं। 4 जून को वह यश के साथ ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी। इसके अलावा, तमिल में उनकी फिल्में ‘मूकूथी अम्मन 2’, ‘मन्नंगट्टी सिन्‍स 1960’, ‘हाय’ और ‘रक्काये’ पोस्ट-प्रोडक्शन में हैं। तेलुगू में वह ‘NBK 111’ की शूटिंग कर रही हैं। मलयालम में उनकी ‘पैट्रियट’ तैयार है और ‘डियर स्टूडेंट्स’ की शूटिंग जारी है। पिछली बार वह मेगास्टार चिंरजीवी के साथ ‘मना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ में नजर आई थीं।

16 साल में सभी ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर

वामशी पेडिपल्ली ने अपने 16 साल के फिल्मी करियर में सिर्फ 6 फिल्में बनाई हैं, लेकिन सभी सुपरहिट रही हैं। खतरनाक एक्शन और इमोशनल सीन के लिए मशहूर वामशी ने प्रभास, अल्लू अर्जुन, राम चरण, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर और थलपति विजय के साथ काम किया है। तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के खानपुर में 27 जुलाई 1979 को जन्मे वामशी ने 2007 में प्रभास स्टारर ‘मुन्ना’ से डायरेक्शन में डेब्यू किया और कैमियो भी किया। 2019 में उनकी फिल्म ‘महर्षि’ के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। उनकी पिछली फिल्म 2023 में रिलीज़ हुई थलपति विजय की ‘वारिसु’ थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

Keywords: Salman Khan SVC63 Movie, Nayanthara Bollywood Debut, Vamshi Paidipally Director Films

What do you think?

- Advertisement -