- Advertisement -
- Advertisement -

महेश बाबू ने किया बड़ा खुलासा, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन एसएस राजामौली की फिल्म में एक साथ, 2 नवंबर को होगा धमाका

मूवीज़ बॉलीवुड मूवी न्यूज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़ साउथ मूवी
mahesh babu makes a big revelation priyanka chopra and prithviraj sukumaran join ss rajamoulis film major announcement coming on november 2

‘आरआरआर’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब डायरेक्टर एसएस राजामौली अपने अगले मेगा प्रोजेक्ट ‘एसएसएमबी 29’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। लंबे समय से इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं और अब खुद महेश बाबू ने इस पर से पर्दा उठा दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर बीती रात महेश बाबू, एसएस राजामौली, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच हुई मजेदार बातचीत ने फैंस को हैरान कर दिया। इस बातचीत के स्क्रीनशॉट्स अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हुई दिलचस्प बातचीत

महेश बाबू ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर राजामौली को टैग करते हुए लिखा , “नवंबर आ गया है” इस पर राजामौली ने जवाब दिया, “हाँ, क्या आप इस महीने हमारी फिल्म की झलक देखने की उम्मीद कर रहे हैं?” महेश बाबू ने मस्ती भरे लहजे में लिखा , “आपकी ‘हमेशा बनने वाली महाभारत’ का इंतज़ार तो हम सब कर ही रहे हैं, लेकिन पहले आपने नवंबर में कुछ वादा किया था, अब उसे पूरा कीजिए।”

राजामौली ने तुरंत रिप्लाई करते हुए कहा कि “काम शुरू हो चुका है, अब धीरे-धीरे एक-एक सरप्राइज सामने आएंगे।” इस पर महेश बाबू ने फिर चुटकी लेते हुए लिखा , “इतना धीरे, सर? क्या हम 2030 में शूट शुरू करेंगे? वैसे हमारी देसी गर्ल प्रियंका जनवरी से ही हैदराबाद की हर गली का एक्सप्लोर कर रही हैं।”
उन्होंने इस मजाकिया जवाब में प्रियंका चोपड़ा को भी टैग किया।

प्रियंका और पृथ्वीराज की एंट्री

इसके बाद बातचीत में प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी हिस्सा लिया। दोनों ने मजेदार जवाब देकर अपनी कास्टिंग की पुष्टि कर दी। राजामौली ने फिर मजाक में महेश बाबू को सरप्राइज खराब करने के लिए डांटा और कहा कि अब उनकी सजा यह होगी कि उनका फर्स्ट लुक थोड़ा देर से रिलीज़ किया जाएगा!

2 नवंबर को बड़ा अपडेट

इस मजेदार बातचीत के बाद फैंस में उत्साह दोगुना हो गया है। सोशल मीडिया पर अब सभी यह कयास लगा रहे हैं कि 2 नवंबर को फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा अपडेट या पहला लुक जारी किया जाएगा।

क्या है ‘एसएसएमबी 29’?

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक एक्शन-एडवेंचर होगी, जिसकी शूटिंग दुनिया के कई हिस्सों में की जाएगी। इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है।

महेश बाबू के करियर की यह सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जबकि प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन का साथ इसे और भी ग्लोबल अपील देगा।

अब फैंस की निगाहें पूरी तरह 2 नवंबर पर टिकी हैं, जहां एसएस राजामौली अपने वादे के मुताबिक ‘एसएसएमबी 29’ का पहला धमाकेदार लुक या अपडेट जारी कर सकते हैं।

Keywords: Mahesh Babu, SS Rajamouli, Priyanka Chopra, SSMB29

What do you think?

- Advertisement -