- Advertisement -
- Advertisement -

गोविंदा ने करवा चौथ पर सुनीता को दिया लाखों का नेकलेस, नेटिजन्स बोले- ‘चीटिंग के बाद का गिफ्ट’

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
govinda sunita ahuja karwa chauth gold necklace netizens trolling

देशभर में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस मौके पर बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को एक बेहद महंगा तोहफा दिया है। गोविंदा ने सुनीता को लाखों का गोल्ड नेकलेस गिफ्ट किया है, जिसकी तस्वीरें सुनीता ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सुनीता आहूजा ने फ्लॉन्ट किया लाखों का हार

सुनीता आहूजा ने करवा चौथ के मौके पर मिले इस खास तोहफे की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में वह एक लंबा और हैवी गोल्ड नेकलेस पहने हुए नज़र आ रही हैं और ख़ुशी से उसे फ्लॉन्ट कर रही हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए सुनीता आहूजा ने मज़ेदार कैप्शन भी दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर यर कर लिखा सोना कितना सोना है। गोविंदा मेरा करवा चौथ का गिफ्ट आ गया है।

गोविंदा और सुनीता के इस प्यारे मोमेंट पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

नेटिजन्स ने लिया मज़ाक

यह नेकलेस सुर्खियों में इसलिए भी है, क्योंकि कुछ समय पहले गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक को लेकर अफवाहें चल रही थीं। इन अफवाहों के बीच आए इस महंगे गिफ्ट को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजन्स मज़े ले रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई यूज़र्स ने मज़ाकिया अंदाज़ में इस गिफ्ट को चीटिंग के बाद का गिफ्ट या डैमेज कंट्रोल बताया है। एक यूज़र ने लिखा, “इतना महंगा गिफ्ट तो बनता है… गलती हो गई होगी तभी तो इतना गोल्ड। वहीं दूसरे यूज़र ने कमेंट किया अफेयर वाली न्यूज़ के बाद हसबैंड ने डैमेज कंट्रोल कर दिया।

हालांकि, कई फैंस ने इस जोड़े को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी और उनके बॉन्ड की तारीफ़ भी की है। गोविंदा और सुनीता की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पुरानी और चर्चित जोड़ियों में से एक है

Keywords: Karwa Chauth Gift, Gold Necklace, Netizen Trolling

What do you think?

- Advertisement -