- Advertisement -
- Advertisement -

15 साल की उम्र में जाह्नवी कपूर बनी साइबर क्राइम का शिकार, स्कूल में एक्ट्रेस की मॉर्फ्ड तस्वीरें पहुंचीं अश्लील साइट तक

मूवीज़ बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
at just 15 janhvi kapoor became a victim of cybercrime as her morphed photos surfaced on explicit websites during her school days

Photo Credit: Instagram (@janhvikapoor)

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने डीपफेक तकनीक पर चिंता जताई और बताया कि स्कूल के दिनों में उनके साथ एक बेहद परेशान कर देने वाली घटना हुई थी, जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया था।

15 साल की उम्र में झेली परेशानी

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में राज शमानी के पॉडकास्ट के दौरान अपने साथ हुई एक चौंकाने वाली घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें गलत साइट्स पर डाला गया था। उस समय वह सिर्फ 15 साल की थीं और यह अनुभव उनके लिए बेहद परेशान करने वाला रहा।

उन्होंने आगे कहा कि उस वक्त उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ और क्या पब्लिक फिगर बनने की यही कीमत होती है। जाह्नवी ने यह भी माना कि भले ही अब लोगों के व्यवहार में थोड़ा बदलाव आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह की चीजें आज भी बड़े स्तर पर मौजूद हैं और कई लोग इसे सामान्य मान लेते हैं।

AI फोटोज पर जाह्नवी की नाराज़गी

जाह्नवी कपूर ने AI से बनी तस्वीरों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनकी कई ऐसी तस्वीरें इंटरनेट पर घूम रही हैं जो पूरी तरह नकली हैं, लेकिन उन्हें असली बताकर शेयर किया जा रहा है। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने न तो वैसे कपड़े पहने और न ही वैसी तस्वीरें खिंचवाईं, फिर भी वे खबरों और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं, जो उनके लिए असहज करने वाला है।

अपने करियर की बात करें तो जाह्नवी ने धड़क से फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद वह बवाल, मिली, गुड लक जेरी, रूही और उलझ जैसी फिल्मों में नजर आईं। हाल ही में वह सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में दिखीं और अब जल्द ही पेड्डी में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

Keywords: Janhvi Kapoor Deepfake Controversy, Janhvi Kapoor Morphed Photos Incident, AI Generated Images Celebrity Issue

What do you think?

- Advertisement -