- Advertisement -
- Advertisement -

TMC Elections 2026: चुनाव से पहले हुआ वेरिफिकेशन प्रक्रिया, जांच में 16,500 से ज्यादा डुप्लिकेट वोटर्स का हुआ खुलासा

महाराष्ट्र भारत मुंबई
tmc elections 2026 verification process reveals over 16500 duplicate voters ahead of polls

ठाणे नगर निगम (TMC) ने 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले मतदाता सूची की व्यापक और गहन जांच पूरी कर ली है। इस बार 83,645 नामों को ‘रिपीट वोटर’ के शक में छाना गया। टीम ने नाम, पता और फोटो एक-एक करके मिलाए, ताकि कोई भी एक से ज्यादा बार वोट न डाल पाए। पूरा काम बिना देर किए निपटाया, ताकि चुनाव में कोई गड़बड़ न हो।

67,071 मतदाता रिपीट नहीं, हटाया जाएगा स्टार मार्क

जांच के दौरान पता चला कि 67,071 मतदाता असल में रिपीट वोटर नहीं हैं। इनके नामों के आगे जो स्टार मार्क लगा था, उसे अब हटा दिया जाएगा। इससे इन लोगों को वोट डालते वक्त कोई परेशानी नहीं होगी और उन्हें बार-बार पूछताछ का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन मानता है कि इससे आम लोगों का भरोसा मजबूत होगा, और वे निश्चिंत होकर वोटिंग में हिस्सा ले सकेंगे।

16,574 मतदाता पाए गए वास्तविक रिपीट वोटर

दूसरी तरफ, 16,574 नाम और फोटो पूरी तरह मेल खा गए, यानी ये लोग सच में दो जगह वोटर लिस्ट में थे। इनके नाम के आगे अब भी स्टार मार्क रहेगा, और इन्हें ‘रिपीट वोटर’ के तौर पर गिना जाएगा। लेकिन, इन्हें वोट डालने से रोका नहीं जाएगा। बस, इन्हें केंद्र पर एक अंडरटेकिंग देनी होगी कि वे सिर्फ एक बार और उसी केंद्र पर वोट डाल रहे हैं। ये तरीका डुप्लीकेट वोटिंग रोकने के लिए अपनाया गया है।

पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव पर प्रशासन का जोर

प्रशासन इस बार पारदर्शिता और निष्पक्ष चुनाव पर खास जोर दे रहा है। चुनाव विभाग ने कहा है कि रिपीट वोटरों पर वोटिंग वाले दिन खास नजर रहेगी, और सभी कर्मचारियों को इसके पूरे निर्देश दिए गए हैं। हर स्टेप पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी दो बार वोट न डाल सके। अधिकारियों का कहना है, ऐसी कड़ी जांच से न सिर्फ फर्जी वोटिंग रुकेगी, बल्कि असली मतदाताओं का अधिकार भी सुरक्षित रहेगा।

Keywords: Thane Municipal Corporation, Repeat Voters, Voter Verification, Voting Transparency, Local Body Elections

What do you think?

- Advertisement -