- Advertisement -
- Advertisement -

मुंबई में बारिश से बदतर हालात, 21 लोगों की मौत, बाढ़ में फंसे कई यात्री, बारिश का रेड अलर्ट जारी

महाराष्ट्र मुंबई
Situation worsened due to rain in Mumbai2

मुंबई में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा कई जगहों पर रद्द है तो हार्बर लाइन पर 15 घंटे बाद लोकल ट्रेन सेवा बहाल हुई है। वहीं बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 21 लोगों की जान चली गई। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो राज्य में 6 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

कामवारी नदी का बढ़ा जलस्तर

मुंबई से सटे भिवंडी शहर और ग्रामीण भाग में लगातार 3 दिनों से हो रही मुसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज बारिश के कारण कामवारी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे नदी किनारे बने हजारों घरों में पानी घुस गया है।

मोनोरेल सेवाएं फिर से शुरू

कल रात हुई घटना के बाद मोनोरेल सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। मोनोरेल ट्रेन (RST-4) मुंबई के मैसूर कॉलोनी स्टेशन के पास भक्ति पार्क और चेंबूर के बीच फंस गई थी। ट्रेन में सवार लगभग 582 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। और रेल सेवाएं फिर से शुरु की गई हैं।

सांताक्रूज़ में 200 मिमी से ज़्यादा बारिश

मुंबई के सांताक्रूज में बीते 24 घंटे में 200 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे एक दिन पहले शहर में भारी बारिश हुई थी।

महाराष्ट्र की बाढ़ में फंसे तेलंगाना के मंचेरियल जिले के निवासी

तेलंगाना के मंचेरियल जिले के निवासी महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए हैं और पिछले दिन से कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। मंचेरियल के 25 वयस्कों और 8 बच्चों का एक समूह कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की तीर्थयात्रा पर निकला था। हालांकि महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के गगन बावड़ा क्षेत्र में वो फंस गए हैं, क्योंकि भारी बारिश और बाढ़ ने उनके यात्रा प्लान को बाधित कर दिया है। आलम ये है कि वे न तो आगे बढ़ पा रहे हैं और न ही घर वापस लौट पा रहे हैं।

Keywords:Rain In Mumbai,21 People Died In Maharashtra,Red Alert For Rain In Mumbai

What do you think?

- Advertisement -