- Advertisement -
- Advertisement -

Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार को श्रद्धांजलि देने बारामती पहुंचे सीएम फडणवीस, शिंदे और राज्यपाल, पत्नी सुनेत्रा पवार से की मुलाकात

महाराष्ट्र भारत
maharashtra deputy cm ajit pawar dies in plane crash baramati 2026

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार को ले जा रहा प्राइवेट प्लेन बारामती में लैंड के वक्त हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की जान चली गई। हादसे की वजह अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक तकनीकी खराबी बताई जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है। नेता से लेकर अभिनेता तक अजित दादा के निधन पर दुख जाता रहे हैं। हादसे के बाद अजित पवार की शव को बारामती के अस्पताल में ले जाया गया है। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक कल यानी गुरुवार के दिन अजित पवार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।शरद पवार समेत पूरा परिवार पहुंचा बारामती नसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल, राज्य एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे और राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ ने विद्या प्रतिष्ठान में अजित पवार अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बारामती पहुंचे CM फडणवीस

वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई बड़े मंत्री भी बारामती पहुंच गए हैं। इन सभी नेताओं ने पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुलाकात की। उसके बाद सभी विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करेंगे और पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

घटना की जांच के लिए टीम भेजी गई

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू अजित पवार का प्लेन जो किंजरापु ने बारामती में लैंडिंग के दौरान क्रैश होने की घटना पर कहा, “सुबह से ही जबसे ये घटना हुई है, तब से DGCA और AAIB को अलर्ट किया गया है और उनके अधिकारियों को यहां मौके पर भेजने के लिए कहा गया है। साथ ही यहां की पुलिस को भी बता दिया गया है कि वे मौके की फेंसिंग करें ताकि जांच के लिए जिस तरह की परिस्थितियां चाहिए वो बन सकें।

Keywords: Ajit Pawar Plane Crash Baramati, Maharashtra Deputy CM Death News, Learjet 45 Crash India 2026, Baramati Aviation Accident Updates

What do you think?

- Advertisement -