- Advertisement -
- Advertisement -

Mumbai rain updates: मुंबई में मूसलाधार बारिश से हवाई सेवाएं बाधित, एयरलाइंस ने यात्रियों को किया अलर्ट!

महाराष्ट्र मुंबई
heavy rainfall mumbai trains flights affected landslide vikhroli

Mumbai rain: मुंबई में शनिवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी और मौसम विभाग (IMD) ने पूरे दिन के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच सबसे ज्यादा असर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिला, जहां रनवे और टैक्सीवे पर पानी भर जाने से उड़ानों का संचालन अस्त-व्यस्त हो गया। एयरपोर्ट से सामने आए वीडियो में साफ दिखा कि ग्राउंड स्टाफ और वाहन पानी में से किस तरह जा रहे हैं ।

घर से निकलने से पहले पता करें

जलभराव और लगातार होती बारिश की वजह से कई उड़ानों में देरी हुई। इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों को संदेश जारी कर कहा, सफर से पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर फ्लाइट स्टेटस अवश्य जांच लें और ट्रैफिक व जलभराव को देखते हुए ज्यादा समय लेकर ही एयरपोर्ट की ओर निकलें। एयरलाइन ने आश्वासन दिया कि वह यात्रियों की हर संभव मदद करने में जुटी है।

इसी तरह स्पाइसजेट ने भी चेतावनी दी कि मुंबई से उड़ान भरने और यहां आने वाली लगभग सभी फ्लाइट्स मौसम की वजह से प्रभावित हो सकती हैं। कंपनी ने यात्रियों से आग्रह किया कि वे लगातार फ्लाइट अपडेट्स चेक करते रहें।

आकाशा एयर ने भी जारी की एडवाइजरी

आकाशा एयर ने X पर एक अपडेट जारी कर कहा कि मुंबई, पुणे और गोवा में भारी बारिश से सड़कों पर ट्रैफिक जाम और धीमी रफ्तार बनी हुई है। यात्रियों को सलाह दी गई कि वे समय से काफी पहले घर से निकलें और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अतिरिक्त वक्त रखें।

जीवन अस्त व्यस्त

शहर के निचले इलाकों जैसे सायन, कुर्ला, अंधेरी और विले पार्ले में पानी भरने से स्थिति और बिगड़ गई है। दोपहर बाद समुद्र में ऊंची ज्वार की लहरें आने की आशंका है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा टालने और पूरी सावधानी बरतने की अपील की है। आईएमडी ने अगले 24 घंटों तक भारी वर्षा की संभावना जताई है।

KeywordsHeavy Rainfall In Mumbai , Mumbai, Mumbai Mumbai Local Trains, landslide in Vikhroli , Waterlogging In Rainfall Mumbai,Mumbai Rains update

What do you think?

- Advertisement -