- Advertisement -
- Advertisement -

इंदौर में चार्जिंग प्वाइंट से भड़की भीषण आग, घर में जलकर 7 लोगों की मौत; 10 गैस सिलेंडरों ने बढ़ाई तबाही

मध्य प्रदेश भारत
indore fire ev charging point blast 7 dead 10 gas cylinder

Indore Fire News: मध्य प्रदेश के इंदौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर आग के शोलों में तब्दील हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। फिलहाल आग लगने का आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक चार्जर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में करीब 10 गैस सिलेंडर मौजूद थे, जिनमें से कुछ आग की वजह से फट गए।

पुलिस ने क्या कहा…

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया, “आग बहुत तेजी से फैली। शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो रहा था और चार्जिंग पॉइंट पर धमाका हुआ, जिससे आग घर के अंदर फैल गई। घर में 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में विस्फोट हो गया। इस घटना में 7 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 लोगों को बचा लिया गया।” उन्होंने बताया कि यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे।

घर में थे 10 गैस सिलेंडर

इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्सी रिहायशी इलाके में हालात उस समय और भी गंभीर हो गए, जब घर में रखे 10 से अधिक गैस सिलेंडरों में से कुछ में धमाके हो गए। इससे आग ने विकराल रूप ले लिया। इसके अलावा, घर में मौजूद ज्वलनशील रसायनों ने भी आग को और भड़काने का काम किया, जिससे स्थिति पर काबू पाना बेहद मुश्किल हो गया।

बीजेपी नेता ने कही ये बात

मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। आग इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग पॉइंट से लगना एक गंभीर विषय है। हमने अधिकारियों को घटना की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया जा सके। इस मामले की पूरी जांच कराई जाएगी।”

Keywords: Indore Fire Accident News, EV Charging Fire, Charging Point Blast, Gas Cylinder Explosion Indore, Electric Vehicle Fire India

What do you think?

- Advertisement -