- Advertisement -
- Advertisement -

बिना कुछ खाए भी क्यों बढ़ जाता है शुगर लेवल? जानिए 5 हैरान करने वाले कारण

लाइफस्टाइल हेल्थ एंड फिटनेस
sugar level increase even without eating anything Know 5 surprising reasons

जब भी हाई ब्लड शुगर का नाम आता है, हम सबसे पहले सोचते हैं, ज्यादा मीठा या ज्यादा खाना। लेकिन सच्चाई ये है कि ब्लड शुगर तब भी बढ़ सकता है, जब आपने पूरे दिन एक भी निवाला न खाया हो। तो आखिर कैसे? आइए जानते हैं उन 5 अनपेक्षित कारणों के बारे में, जिनकी वजह से आपके ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है।

तनाव

तनाव (Stress) आपके शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन को बढ़ा देता है। ये हार्मोन आपके लीवर को जमा हुआ ग्लूकोज छोड़ने का संकेत देता है, ताकि आपको तुरंत ऊर्जा मिल सके। आपात स्थितियों में ये काम आता है, लेकिन रोजमर्रा का लगातार तनाव आपके ब्लड शुगर को खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकता है।

नींद की कमी

डॉक्टरों की मानें तो, सिर्फ एक खराब नींद भी शरीर को अस्थायी रूप से इंसुलिन-रेसिस्टेंट बना सकती है। इसका मतलब है कि आपका शरीर ग्लूकोज को इस्तेमाल करने की बजाय खून में ही रखता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ जाता है।

व्यायाम

तेज (Intense) या रेज़िस्टेंस ट्रेनिंग जैसी कसरतें शरीर में ऊर्जा की मांग बढ़ाती हैं। इसके लिए शरीर ग्लूकोज रिलीज करता है, जिससे अस्थायी रूप से शुगर लेवल ऊपर जाता है। हालांकि, लंबे समय में ये ब्लड शुगर नियंत्रण के लिए फायदेमंद साबित होता है।

शरीर की आपात ऊर्जा जरूरत

जब आप बीमार होते हैं या कोई संक्रमण होता है, तो इम्यून सिस्टम पूरी ताकत से काम करता है। इस अतिरिक्त ऊर्जा की जरूरत ग्लूकोज से पूरी होती है, जिससे ब्लड शुगर में उछाल आ सकता है।

हार्मोनल बदलाव

मासिक धर्म चक्र, पेरिमेनोपॉज़ और मेनोपॉज़ के दौरान शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता कम हो सकती है। इससे ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव आता है, और ये असर खासकर 40-50 की उम्र की महिलाओं में ज्यादा दिखाई देता है।

क्या हर ब्लड शुगर स्पाइक खतरनाक है?

जरूरी नहीं कि हर ब्लड शुगर स्पाइक खतरनाक हो। व्यायाम के बाद या किसी बीमारी के समय ब्लड शुगर का अस्थायी बढ़ना शरीर की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। लेकिन लगातार तनाव, हर दिन खराब नींद या लंबे समय तक हार्मोनल असंतुलन, ये सभी गंभीर और लंबे समय तक चलने वाली ब्लड शुगर समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

अब अगर आपका शुगर लेवल बिना कुछ हार्मफुल चीजों को खाए बढ़ जाए, तो समझ लें कि ऊपर बताए गए कारणों में से कोई एक हो सकता है। तो उसपर ध्यान दें, उसे सुधारें और खुद को स्वस्थ रखें। क्योंकि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है।

What do you think?

- Advertisement -