- Advertisement -
- Advertisement -

लंबा कद बना बोझ! महिलाएं क्यों करवा रहीं दर्दनाक शॉर्टनिंग सर्जरी? जानिए चौंका देने वाली हकीकत!

लाइफस्टाइल ब्यूटी एंड केयर
tall height turns into a burden why are women undergoing painful shortening surgery shocking truth revealed

Photo Credit- Grok

अब तक आपने पुरुषों की लेग लेंथनिंग सर्जरी यानी कद बढ़ाने की प्रक्रिया के बारे में सुना होगा। लेकिन तुर्की में हाल ही में इसका ठीक उलटा चलन सामने आया है। वहां महिलाएं लिंब शॉर्टनिंग सर्जरी करवाकर अपना कद जानबूझकर कम करा रही हैं।

वजह क्या है?

कई देशों की तरह तुर्की में भी अधिकतर पुरुष अपेक्षाकृत छोटी कद की साथी पसंद करते हैं, जबकि महिलाएं लंबे पुरुषों की ओर आकर्षित होती हैं। ऐसे में लंबी महिलाएं डेटिंग और रिश्तों में गैप महसूस करती हैं और कभी-कभी असहज भी हो जाती हैं। इस झिझक से बचने के लिए कुछ महिलाएं अपना कद कम करवाने का विकल्प चुन रही हैं।

सर्जरी कैसे होती है?

डॉक्टर जांघ या पिंडली की हड्डी को काटकर उसका एक हिस्सा निकाल देते हैं। इसके बाद बची हुई हड्डी को स्टील रॉड से जोड़ दिया जाता है।

जांघ की लंबाई अधिकतम 5.5 सेंटीमीटर तक घटाई जा सकती है। पिंडली की लंबाई लगभग 3 सेंटीमीटर तक कम की जा सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला ने अपना कद 172 सेंटीमीटर (5 फुट 7¾ इंच) से घटाकर 167.9 सेंटीमीटर (5 फुट 6 इंच) करवा लिया।

इस्तांबुल की कई क्लीनिक इस सर्जरी को लक्जरी पैकेज के रूप में बेच रही हैं। इसमें अस्पताल में भर्ती होने के साथ-साथ शहर की सैर, डिनर और यहां तक कि बोट राइड भी शामिल होते हैं। हालांकि, सर्जरी के बाद का सफर इतना आसान नहीं है।

दर्दनाक रिकवरी

रिकवरी में महीनों लग जाते हैं। मरीज को कई बार व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता है और हफ्ते में 4–5 दिन फिजियोथेरेपी करनी होती है। इसके अलावा इसके कई गंभीर खतरे भी सामने आए हैं

  • नसों को नुकसान
  • हड्डियों में इंफेक्शन
  • मांसपेशियों की कमजोरी
  • कई बार टूटी हड्डी का सही से न जुड़ पाना
  • स्वास्थ्य से जुड़े पहलू

एक शोध में यह भी पाया गया है कि अपेक्षाकृत लंबी महिलाओं में एंडोमेट्रियोसिस और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा अधिक हो सकता है।

इस्तांबुल में इसे हाइट पॉलिटिक्स कहा जा रहा है। यानी रिश्तों और आकर्षण की राजनीति ने अब मेडिकल फैसलों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लंबा कद जो कभी आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता था, वहीं अब कुछ महिलाओं के लिए बोझ बनता दिख रहा है।

Keywords: Limb Shortening Surgery In Turkey, Women Reducing Height, Height Politics Istanbul, Short Height Preference In Relationships

What do you think?

- Advertisement -