- Advertisement -
- Advertisement -

बिना भिगोए सिर्फ 15 मिनट में बनेगी साबूदाना खिचड़ी, कुकर में ऐसे बनाइए झटपट खिचड़ी!

फ़ूड एंड किचन लाइफस्टाइल
make sabudana khichdi in just 15 minutes without soaking quick cooker recipe

व्रत में साबूदाना खिचड़ी ज़्यादातर लोग खाते हैं, लेकिन इसकी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि इसे बनाने से पहले घंटों तक साबूदाना भिगोकर रखना पड़ता है। अक्सर लोग भूल जाते हैं और फिर खिचड़ी बनाने की परेशानी बढ़ जाती है।
सोशल मीडिया पर एक ऐसा आसान तरीका बताया है जिससे बिना भिगोए भी साबूदाना खिचड़ी सिर्फ 10–15 मिनट में तैयार हो जाती है। इसकी खासियत यह है कि इसमें दाने एकदम अलग-अलग और खिली-खिली बनते हैं।

ज़रूरी सामग्री

  • 1.5 कप साबूदाना
  • 5 चम्मच पानी
  • 2 आलू
  • 3 हरी मिर्च
  • 2 टमाटर (वैकल्पिक)
  • थोड़ा अदरक
  • 2–3 बड़े चम्मच देसी घी
  • 2 बड़े चम्मच मूंगफली
  • सेंधा नमक, चीनी, नींबू का रस और धनिया पत्ती

कुकर में पकाने का तरीका

सबसे पहले साबूदाने को दो बार धोकर स्टील के टिफिन में डालें। इसमें थोड़ा घी, चीनी और नमक डालें और फिर 5 चम्मच पानी डालें। अब इस टिफिन को कुकर में रखें, साथ में आलू भी डाल दें। कुकर में पानी केवल इतना ही डालें कि टिफिन का एक चौथाई हिस्सा डूबे। टिफिन और कुकर दोनों के ढक्कन बंद कर दें और 4 सीटी तक पकाएँ।

तड़का लगाने की तैयारी

कुकर ठंडा होने पर साबूदाना और आलू निकाल लें। साबूदाना हल्का चिपका हुआ दिखेगा, लेकिन इसे छलनी में धो लेने पर हर दाना अलग हो जाएगा। अब कड़ाही में घी गरम करके मूंगफली सेंक लें और अलग कर दें। फिर उसी घी में जीरा और करी पत्ता डालें। उसके बाद टमाटर, अदरक और हरी मिर्च हल्का भून लें। अब इसमें साबूदाना डालकर हल्का सा भूनें। उबले आलू, सेंधा नमक, थोड़ी चीनी और मूंगफली डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। गैस बंद करने से पहले नींबू का रस और हरी धनिया डालकर सर्व करें।

इस रेसिपी से बनी साबूदाना खिचड़ी बिल्कुल अलग-अलग दानों वाली, स्वादिष्ट और हल्की होती है। सबसे अच्छी बात इसे बनाने में साबूदाना भिगोने की जरूरत नहीं पड़ती और समय भी बहुत कम लगता है।

Keywords: Sabudana Khichdi Without Soaking, Sabudana Khichdi In Cooker, Quick Sabudana Khichdi Recipe, Fasting Special Sabudana Khichdi, Bharat Ki Rasoi Sabudana Recipe, Easy Vrat Recipe

What do you think?

- Advertisement -