- Advertisement -
- Advertisement -

केरल की सत्ता की रेस तेज़, कांग्रेस में CM पद को लेकर 3 बड़े चेहरों पर मंथन!

केरल भारत
kerala power race intensifies congress deliberates on 3 major faces for cm post

Photo Credit: X\@kcvenugopalmp

नई दिल्ली: केरल कांग्रेस में नए नेतृत्व और मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच शुक्रवार को पार्टी पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सौंप दी। यह रिपोर्ट दोपहर करीब 12 बजे दी गई। पर्यवेक्षकों ने केरल के सभी विधायकों से राय ली, बैठक भी की और अलग-अलग बातचीत कर उनकी राय के आधार पर रिपोर्ट तैयार की।

वेणुगोपाल को विधायकों का बड़ा समर्थन

सूत्रों के अनुसार, के. सी. वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन मिला है। करीब 40 से 43 विधायक उनके पक्ष में बताए जा रहे हैं, जिससे वे प्रमुख दावेदार बन गए हैं। हालांकि, उनके नाम पर फैसला आसान नहीं माना जा रहा क्योंकि वे राहुल गांधी के करीबी हैं। ऐसे में यह भी चर्चा है कि क्या उन्हें केरल की जिम्मेदारी दी जाएगी या नहीं, और यही उनके सीएम बनने की राह तय करेगा।

CM पद की रेस में अन्य नाम भी शामिल

सूत्रों के मुताबिक, अगर के. सी. वेणुगोपाल का नाम आगे नहीं बढ़ता तो रमेश चेन्निथला को भी मुख्यमंत्री पद का विकल्प माना जा रहा है। उनके साथ करीब 20 से ज्यादा विधायक बताए जा रहे हैं। वहीं, वीडी सतीशन को कांग्रेस और UDF के सहयोगी दलों जैसे IUML, केरल कांग्रेस (जोसेफ गुट) और RSP का समर्थन मिल रहा है। उनका मानना है कि सतीशन ने विपक्ष के नेता के तौर पर अच्छा काम किया है और सीएम पद के लिए किसी विधायक को ही चुना जाना चाहिए।

Keywords: Kerala Congress Leadership, KC Venugopal, Kerala CM Candidate

What do you think?

- Advertisement -