- Advertisement -
- Advertisement -

शादी के बाद समाज सेवा में जुटे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान

भारत बॉलीवुड सेलिब्रिटी न्यूज़
vijay deverakonda and rashmika mandanna focus on social service announcing scholarships for 44 government schools in telangana

तेलुगु सिनेमा के फेमस स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। लेकिन इस बार बात सिर्फ ग्लैमर या फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं है। 26 फरवरी को, उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी के बाद, दोनों सीधा विजय के गांव तेलंगाना पहुंचे। नागरकुरनूल जिले के अचमपेट डिवीजन में जब विजय गांववालों से मिले, तो उन्होंने एक ऐसी बात कह दी, जिसने सबका दिल जीत लिया। शादी के जश्न के बीच उन्होंने समाज के लिए भी कुछ करने का संकल्प लिया।

44 सरकारी स्कूलों के छात्रों को मिलेगा सहारा

विजय ने अपने एनजीओ ‘देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट’ के जरिए वहां के 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया। ये मदद उन बच्चों के लिए है, जिनके घर की हालत कमजोर है और पढ़ाई में मुश्किलें आती हैं। बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी कर रहे बच्चों के लिए ये स्कॉलरशिप बहुत बड़ा सहारा बनेगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विजय तेलुगु में सबको भरोसा दिलाते दिखे कि ये मदद सीधा उन्हीं बच्चों तक पहुंचेगी, जिनको सच में ज़रूरत है। विजय ने ये भी कहा, वो अपने गांव से जुड़े रहेंगे और बार-बार आते रहेंगे।

परंपराओं के संग सादगी भरा जश्न

शादी के बाद यह कपल तिरुपति बालाजी मंदिर में आशीर्वाद लेने भी पहुंचा। इसके बाद तेलंगाना के थुम्मानपेटा स्थित विजय के घर पर रश्मिका की गृहप्रवेश रस्म संपन्न हुई। नए घर में सत्यनारायण व्रतम पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों परिवारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर रश्मिका क्रीम रंग की कांजीवरम साड़ी में नजर आईं, जबकि विजय साधारण ऑरेंज टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखे। दोनों ने शादी की खुशियों को साझा करते हुए कई शहरों में मिठाइयां भी बांटीं। उनके इस सादगीपूर्ण अंदाज ने फैंस को खासा प्रभावित किया है।

हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन और अपकमिंग फिल्म

विवाह समारोह के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में इंडस्ट्री सहयोगियों और राजनीतिक हस्तियों के लिए एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम केवल आमंत्रित मेहमानों के लिए होगा और कपल ने सुरक्षा व्यवस्था का सम्मान करने की अपील भी की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो, विजय और रश्मिका जल्द ही फिल्म ‘राणाबली’ में साथ नजर आएंगे, जो 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फैंस को उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री का बेसब्री से इंतजार है।

Keywords: Vijay Rashmika Wedding, Deverakonda Charitable Trust Scholarship, Telangana Government School, Ranabali Movie Release Date

What do you think?

- Advertisement -