- Advertisement -
- Advertisement -

बिहार इलेक्शन : NDA में सीट बंटवारे में कहां फंसा है पेच?

बिहार भारत
Union Minister Chirag Paswan made a major statement on seat sharing in Bihar saying seat sharing will happen soon

बिहार चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है, लेकिन सीट शेयरिंग पर अभी भी किसी भी गठबंधन की ओर से सहमति नहीं बन पाई है। कुछ दिन पहले हीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अकेले 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कर एनडीए में खलबली मचा दी थी। अब इसे लेकर लोजपा सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी अपने प्रतिक्रिया दी है।

बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मीडिया से बात करते हुए कहा है की NDA में सब कुछ ठीक चल रहा है। वही जीतन राम मांझी के द्वारा 100 सीट पर चुनाव लड़ने की बात कहे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब चुनाव नजदीक आता है तब सीटों के बटवारे की तमाम प्रकियों का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार कई राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को और भी मजबूत करने के लिए इस तरह की बात को रखते हैं। मांझी जी खुद केंद्र में मंत्री हैं और उनके पुत्र बिहार सरकार में मंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि NDA का हिस्सा होने के कारण हम लोग साथ में रहकर बहुत ही सरलता से सीटों का बंटवारा कर लेगें। अभी तक उपराष्ट्रपति के चुनाव में सभी लोग लगे हुए थे। अब हम लोग बहुत जल्द ही सीटों का बंटवारा कर लेंगे।

चिराग पासवान का यहा बयान NDA के लिए सुकून प्रदान करने वाला है, वहीं विपक्ष के लोगों की भी उन्हें लेकर बोलती बंद हो जाएगी। दरअसल चिराग पासवान बिहार के लाइन एंड ऑर्डर से लेकर कहीं ऐसी बात करते रहे हैं जिससे एनडीए असहज होता रहा है। चिराग पासवान के पहले के बयान को अधार मानकर विरोधी दल के लोग एनडीए में फुट की बात करते रहे हैं। लेकिन इधर उनका सकारात्मक बयान आया है।

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री को बधाई दिया वहीं कहा की आज देश के लोगों के लिए खुशी का दिन है। जिस तरीके से प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए स्वस्थ महिला अभियान की शुरुआत की है उससे पूरा परिवार स्वास्थ होगा।

Keywords Bihar Politics, LJP Ram Vilas Party, Jitan Ram Manjhi

What do you think?

- Advertisement -